अब सैंडविच भी बेचेगा हल्दीराम! अमेरिका के मशहूर ब्रांड के साथ हाथ मिलाने की तैयारी

Updated on 10-11-2025 01:02 PM
नई दिल्लीभारत की सबसे बड़ी एथनिक फूड कंपनी हल्दीराम ग्रुप अब वेस्टर्न स्टाइल के क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) खोलने की तैयारी में है। इसके लिए वह अमेरिका की ग्लोबल रेस्टोरेंट कंपनी इंस्पायर ब्रांड्स के साथ एक खास फ्रेंचाइजी डील करने की तैयारी में है। इस डील के तहत हल्दीराम ग्रुप भारत में इंस्पायर ब्रांड्स की सैंडविच चेन 'जिमी जॉन्स' को लॉन्च करेगा। हल्दीराम ग्रुप का फाउंडर अग्रवाल परिवार 'सबवे' और 'टिम हॉर्टन्स' जैसे ग्लोबल ब्रांड्स से मुकाबला करना चाहता है। उसकी नजर युवा पीढ़ी के उन ग्राहकों पर है जो वेस्टर्न कैफे-स्टाइल फॉर्मेट को बहुत पसंद करते हैं। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है।

इंस्पायर ब्रांड्स के पास दो और ग्लोबल ब्रांड्स हैं जो पहले से भारत में मौजूद हैं। इनमें ग्लोबल कॉफी और डोनट चेन 'डंकिन' शामिल है, जो जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (JFL) के साथ फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप में काम कर रही है। वहीं, आइसक्रीम और केक ब्रांड 'बास्किन-रॉबिन्स' ग्रेविस ग्रुप के साथ मिलकर भारत में अपना कारोबार चला रहा है। हल्दीराम ग्रुप की एफएमसीजी (FMCG) कंपनी का नाम हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड है।

जिमी जॉन्स का बिजनेस

अगर यह डील पक्की हो जाती है, तो नया क्यूएसआर चेन हल्दीराम ग्रुप के रेस्टोरेंट बिजनेस के तहत आएगा। हल्दीराम का रेस्टोरेंट बिजनेस फिलहाल करीब ₹2,000 करोड़ का है और भारत में इसके 150 से ज्यादा आउटलेट हैं। हल्दीराम के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, इंस्पायर ब्रांड्स ने भी कमेंट के लिए भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।
'जिमी जॉन्स' की शुरुआत 1983 में हुई थी। यह सबवे की तरह ही सैंडविच और रैप बनाने वाली एक चेन है। अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया और यूएई में इसके 2,600 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अमेरिका में 'जिमी जॉन्स' डिलीवरी सैंडविच ब्रांड्स में सबसे बड़ी है और इसकी कुल बिक्री $2.6 बिलियन है। इंस्पायर ब्रांड्स एक मल्टी-ब्रांड रेस्टोरेंट कंपनी है। कंपनी के लीडर्स ने हाल ही में अपनी कमाई की रिपोर्ट के बाद कहा है कि वे इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के जरिए नए बाजारों में विस्तार करना चाहते हैं।

भारत का फूड सर्विसेज मार्केट

इंस्पायर ब्रांड्स की स्थापना साल 2018 में हुई थी। यह फिलहाल चार ग्लोबल बाजारों में काम कर रही है। 2024 तक इसकी ग्लोबल सिस्टम सेल्स $32.6 बिलियन थी और इसके 33,000 रेस्टोरेंट थे। कंपनी ने अभी 2025 के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसके पोर्टफोलियो में Arby's फास्ट फूड चेन, Buffalo Wild Wings स्पोर्ट्स बार और Sonic ड्राइव-इन चेन भी शामिल हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में दर्ज जानकारी के अनुसार हल्दीराम स्नैक्स फूड ने वित्त वर्ष 2024 में ₹12,800 करोड़ का रेवेन्यू और ₹1,400 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का फूड सर्विसेज मार्केट वित्त वर्ष 2028 तक ₹7.76 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2024 में ₹5.69 लाख करोड़ था। इस बढ़ोतरी के पीछे युवा उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या, बाहर खाने की आदतों में लगातार वृद्धि और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स द्वारा लास्ट-माइल डिलीवरी को आसान बनाना जैसे कारण बताए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.