हर पीटीएस-पीटीसी में महीने में दो बार हाफ मैराथन होगी:पहली बार पुलिस ट्रेनिंग में 21 किमी की हाफ मैराथन, 650 सिपाही आगे आए

Updated on 14-10-2025 11:59 AM

मप्र पुलिस में भर्ती हुए नए सिपाही अब 21 किमी की हाफ मैराथन भी दौड़ेंगे। ऐसा उनकी स्ट्रेंथ बढ़ाने की नियत से किया गया है। सभी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) में चल रही 3500 से ज्यादा रिक्रूट्स की ट्रेनिंग में यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।

हालांकि, बेसिक ट्रेनिंग के दौरान होने वाली आउटडोर ट्रेनिंग परीक्षा का आधार 5 किमी की दौड़ ही होगा। यदि कोई रिक्रूट चाहे तो वह 21 किमी की हाफ मैराथन में अपना नाम जुड़वा सकता है। अब तक 650 रिक्रूट हाफ मैराथन में शामिल हो चुके हैं।

लोकल मार्शल आर्ट भी

सोमवार को पीटीसी पचमढ़ी में 21.0975 किमी लंबी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 89 प्रशिक्षु नव आरक्षकों ने भाग लिया। इस पीटीसी में 263 प्रशिक्षु नव आरक्षकों का अलॉटमेंट हुआ है। प्रशिक्षुओं को नई विधाओं के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इनमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और आईटीबीपी की तर्ज पर सिपाहियों को 6 राज्यों की लोकल मार्शल आर्ट भी सिखाई जा रही हैं।

पहले खुद सीखेंगे

 सभी पीटीसी-पीटीएस के अफसर लोकल मार्शल आर्ट को समझने के लिए बीएसएफ और आईटीबीपी के ट्रेनर्स से बात कर रहे हैं। अपनी-अपनी यूनिट से चिह्नित ट्रेनर्स को बीएसएफ और आईटीबीपी भेजा जाएगा। वहां से ट्रेनिंग लेकर वे नए रिक्रूटर्स को सिखाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.