दो आतंकी सरगना रिहा करे इजराइल सीजफायर डील से पहले हमास की शर्त

Updated on 03-02-2024 12:24 PM

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर और होस्टेज डील का मामला फिर अटकता नजर आ रहा है। इजराइल 6 हफ्ते के सीजफायर के लिए तैयार था, लेकिन अब हमास ने दो आतंकी सरगना रिहा करने की मांग रख दी है। इनके नाम मारवान बर्गाहुती और अहमद सादात हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज फिर इजराइल पहुंच रहे हैं। 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद ब्लिंकन का यह सातवां दौरा है। इनमें से एक बार वो प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ इजराइल गए थे।

एक साथ दो मीटिंग

ब्लिंकन के इजराइल पहुंचने से पहले इजराइली वॉर कैबिनेट की तीन दिन में दूसरी मीटिंग होगी। इसके बाद नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग भी हो सकती है। इसके बाद ब्लिंकन और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान फ्रांस और इजिप्ट के कुछ अफसर भी मौजूद रह सकते हैं। इसके बाद ब्लिंकन मीडिया से भी बातचीत कर सकते हैं।

इस बीच, ‘फ्रांस 24’ वेबसाइट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर और इजिप्ट के अलावा इजराइल के कुछ अफसर अब भी पेरिस में मौजूद हैं और जिस तरह से हमास नई शर्तें थोप रहा है, उसको लेकर इन अफसरों में भी काफी नाराजगी है। इसकी वजह यह है कि इजराइल ने हालिया वक्त में रुख नर्म किया है, जबकि हमास पीछे हट रहा है।

हमास की नई शर्त

हमास के सीनियर लीडर ओसामा हमदान ने सीजफायर और होस्टेज डील के लिए नई शर्त रखी है। उसने कहा है कि मारवान बर्गाहुती और अहमद सादात को इजराइली कैद से रिहा किया जाए। ये दोनों ही इस वक्त इजराइली इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद की कैद में हैं।

हमदान ने एक बयान में कहा- हमारे दो साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। कतर से हमारी बातचीत हुई है और हमने उनके अफसरों को बता दिया है कि हम क्या चाहते हैं। इजराइली की कैद में हजारों फिलिस्तीनी हैं। उनकी रिहाई के बारे में तस्वीर साफ होनी चाहिए।

हमदान ने कहा- हमास चाहता है कि सीजफायर की जगह जंग बंद किए जाने की बात और समझौता होना चाहिए। गाजा के लोगों को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलना चाहिए। हमने कभी नहीं कहा कि हम बंधकों को रिहा नहीं करेंगे, लेकिन इजराइल को हमले पूरी तरह बंद करने होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.