हैंडलूम ऑन व्हील्स एवं डिजाइन स्पर्धा से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Updated on 16-09-2022 05:28 PM

प्रदेश के कारीगरों द्वारा वर्षों से संरक्षित की जा रही पारंपरिक उत्कृष्ट वस्त्र निर्माण प्रक्रिया और खादी एवं हैंडलूम से तैयार इकोफ्रेंडली और गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से हैंडलूम ऑन व्हील्स एवं डिजाइन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम और रेशम संचालनालय आयोजित करेगा।

भोपाल और इंदौर से होगी शुरुआत

आयुक्त हथकरघा तथा प्रबंध संचालक हस्तशिल्प विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मप्र हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम और रेशम संचालनालय भोपाल और इंदौर से 15 सितंबर से स्पर्धा की शुरुआत करेगा। पारंपरिक वस्त्र निर्माण कार्य से संबद्ध कारीगरों, कत्तिन, बुनकरों, प्रिंटरों एवं इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को नियमित रोजगार के साथ ही प्रदेश, देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वस्त्रों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा भोपाल एवं इंदौर शहरों में बस से प्रदेश के हाथकरघों पर निर्मित खादी, रेशमी एवं हैंडलूम उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन उत्पादों में मुख्यतः सूती, ऊनी, रेशमी, खादी के साथ ही हाथकरघा वस्त्रों के बाघ, बटिक, दाबू, नान्दना प्रिंटेड, रनिंग मटेरियल एवं रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बस में उपस्थित विभागीय स्टाफ द्वारा आमजन एवं युवाओं को हाथकरघा उत्पादों की कताई, बुनाई, प्रिंटिंग एवं अन्य प्रक्रियाओं के साथ वस्त्रों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल एवं इंदौर शहर में ये बसें लगभग 15 दिन तक संचालित की जाएगी। हर दिन अलग-अलग रूट पर विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूशन, स्थानीय बाजार और साप्ताहिक हाटों में खादी एवं हाथकरघा के विषय पर लोगों को अवगत कराया जाएगा। जिससे हाथकरघा उत्पादों और इससे जुड़े कारीगरों के प्रति लोगों में सम्मान एवं लगाव जागृत हो सके। साथ ही उनका सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हो सके। विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक वस्त्र निर्माण कला की धरोहर को संरक्षित एवं समृद्ध करना है। बस के प्रतिदिन के रूट की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दी जाएगी। विभाग द्वारा एक डिजाइन प्रतियोगिता की भी शुरुआत की गई है। खादी, हैंडलूम एवं रेशम के कपड़ों पर ड्रेस डिजाइन कर उपहार भी जीते जा सकते हैं। स्पर्धा में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा चयनित एंपोरियम एवं विक्रय केंद्रों से रनिंग मेटेरियल खरीद कर अपनी डिजाइन तैयार कर उसे विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग द्वारा जमा की हुई डिजाइन में से श्रेष्ठ डिजाइन का चयन कर उसे उपहार स्वरूप भोपाल एवं इंदौर शहर के बिलबोर्ड्स होल्डिंग्स आदि पर प्रदर्शित किया जाएगा।

हैंडलूम ऑन व्हील रवाना

आयुक्त हाथकरघा,प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर हैंडलूम ऑन व्हील को रवाना किया।

श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया हस्तशिल्प और हाथकरघा को बढ़ावा देने के लिए हैंडलूम ऑन व्हील को भोपाल के कॉलेजों एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर ले जाया जायेगा। युवाओं को जोड़ने के लिए विभाग द्वारा आयोजित डिजाइन कांटेस्ट में भाग लेकर अपने कौशल को नई पहचान दिलाई जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.