बेटी का आधार पंजीयन न होने पर भड़के हंसल मेहता:फिल्ममेकर बोले- किसी ने किसी बहाने बेटी से चक्कर लगवा रहे हैं

Updated on 01-08-2024 04:47 PM

स्कैम 1992, स्कैम 2003 जैसी कई बेहतरीन सीरीज डायरेक्ट कर चुके हंसल मेहता की बेटी को आधार कार्ड बनवाने में लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेटी को आधार ऑफिस के चक्कर काटते देख फिल्ममेकर फ्रस्टेट हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा है।

हंसल मेहता ने हाल ही में X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, मेरी बेटी पिछले 3 हफ्तों से आधार कार्ड के लिए अप्लाय करने की कोशिश कर रही है। वो लंबा रास्ता तय कर, भारी बारिश में अंधेरी ईस्ट स्थित आधार कार्ड के ऑफिस में गई थी। वो समय पर गई थी, लेकिन सीनियर मैनेजर उसे किसी न किसी बात पर बार-बार वापस भेज रहे थे। कभी कहते हैं साइन लेकर आओ, कभी कहते हैं ये डॉक्यूमेंट लाओ, कभी कहते हैं स्टाम्प सही जगह पर नहीं लगा है, कहते हैं आज आपका अपॉइंटमेंट नहीं है या कहा जाता है कि मैं एक हफ्ते की छुट्टी पर हूं। ये बेहद फ्रस्टेटिंग चीज है, ये किसी हैरेसमेंट से कम नहीं है।

हंसल मेहता के ट्वीट के बाद आधार के ऑफिशियल X हैंडल से उन्हें जवाब मिला है। जवाब में लिखा गया है, डियर आधार नंबर होल्डर, कृपया अपने पूरे पते, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और उस आधार सेंटर की पूरी जानकारी और परेशानी बताएं, जिससे हम आगे मदद कर सकें।

बताते चलें कि हंसल मेहता ने सुनीता ने पहली शादी की थी, जिससे उन्हें दो बेटे जय और पल्लव हैं। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने एक्टर यूसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उन्हें 2 बेटियां किमाया और रेहाना हैं।

हंसल मेहता सिटीलाइट, दस कहानियां, सिमरन, शाहिद, अलीगढ़, छलांग जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्ममेकर स्कैम 1992, स्कैम 2003, स्कूप और गांधी जैसी बेहतरीन सीरीज भी डायरेक्ट कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.