हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट, मुस्कान नैन्सी जेम्स को दिया जवाब? भाभी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
Updated on
09-01-2025 02:55 PM
टीवी, बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनका परिवार भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स के लगाए घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद चर्चा में है। मुस्कान नैन्सी जेम्स ने हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी से शादी की थी। उन्होंने हंसिका की मां मोना मोटवानी और प्रशांत पर उत्पीड़न और क्रूरता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।Hansika Motwani की भाभी और 'माता की चौकी' की एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की। आरोपों में धारा 498-ए (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप शामिल हैं।
'महंगे गिफ्ट्स और पैसों की मांग भी की'
मुस्कान ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने महंगे गिफ्ट्स और पैसे की मांग की। उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने यह भी बताया कि खराब शादीशुदा जिंदगी और कथित दुर्व्यवहार के कारण हुए तनाव से उन्हें बेल्स पाल्सी (लकवा जैसी स्थिति) हो गया है। 2020 में शादी करने वाला ये कपल साल 2022 से अलग रह रहा है।
मुस्कान के आरोपों पर हंसिका का क्रिप्टिक पोस्ट
मुस्कान ने कहा कि ननद हंसिका और सास मोना ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखलअंदाजी करके पति प्रशांत के साथ उनके रिश्ते को और खराब कर दिया। इस विवाद पर हंसिका ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, 'मैं विवादों के लिए थोड़ी बूढ़ी हूं (दूर रहती हूं) और अच्छी चीजें करना चाहती हूं। मैं ठीक हूं, लव।' उन्होंने हैशटैग लिखा था- #word और 'बस लोगों को म्यूट करें' और हंसी वाले इमोजी का यूज किया था।
अब कानूनी मदद लेंगी हंसिका की भाभी
हंसिका ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों को चौंका जरूर दिया। उधर, मुस्कान ने पुष्टि की है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन उन्होंने आगे की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा, 'मैंने अब कानूनी मदद की मांग की है। मैं इस जगह पहर हूं कि आगे कुछ बता नहीं सकती।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…