हंसिका मोटवानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू:मेहंदी सेरेमनी में दिखा बेहद सिंपल लुक

Updated on 02-12-2022 07:10 PM

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी को ऑर्गेनाइज किया गया, जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं। इस फंक्शन में उनके फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए।

मेहंदी सेरेमनी में ऑरेंज आउटफिट में नजर आईं हंसिका

मेहंदी सेरेमनी में हंसिका ऑरेंज कलर के आउटफिट में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ऑक्सिडाइज झुमके कैरी किए। वहीं उनके मंगेतर सोहेल कथुरिया पीच कुर्ते में नजर आए। कपल की शादी जयपुर के 450 साल पुराने किले में सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली है। शादी की रस्में पिछले हफ्ते मुंबई में माता की चौकी के साथ शुरू हुई थीं।

बेस्ट बैचलरेट एवर- हंसिका

हंसिका ने हाल ही में अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी को सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी को उन्होंने ग्रीस में मनाया था, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। इस क्लिप में हंसिका के अलावा पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीया रेड्डी सहित उनके कई दोस्त नजर आ रहे थे। हंसिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'बेस्ट बैचलरेट एवर'।

OTT पर स्ट्रीम होगी हंसिका की शादी

हंसिका ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए कुछ फोटोज शेयर करते हुए अपनी इंगेजमेंट की खबर को कन्फर्म किया था। हंसिका ने फ्रांस के फेमस एफिल टॉवर के सामने की तस्वीर डाली थी, जिसमें सोहेल हाथ में रिंग लिए उन्हें प्रपोज करते दिखाई दे रहे थे। हंसिका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अभी और हमेशा के लिए।' सोशल मीडिया पर ये प्रपोजल काफी सुर्खियों में था।

हाल ही में खबरें ये भी आई थीं कि हंसिका-सोहेल की शादी डायरेक्ट OTT पर स्ट्रीम होगी। हंसिका के फैंस उनके वेडिंग मोमेंट्स को डायरेक्ट फोन की स्क्रीन पर देख सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.