जयपुर में आज हनुमान बेनीवाल का प्रदर्शन, छात्र हुंकार महारैली में 1 लाख से अधिक युवा जुटने का दावा

Updated on 14-09-2023 01:28 PM
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल महारैली का आयोजन करेंगे। विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली इस छात्र हुंकार महारैली में 1 लाख से अधिक युवाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। महारैली की तैयारियों के लिए हनुमान बेनीवाल ने पिछले 10 दिनों में 8 अलग अलग जिलों में सभाएं की थी। जिलों में हुई सभाओं में हजारों की तादाद में युवा शक्ति शामिल हुई। हनुमान बेनीवाल की ओर से इस युवा शक्ति को जयपुर की महारैली में शामिल होने का आह्वान किया गया था।

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

राज्य सरकार ने इस वर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की ओर से छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। बेनीवाल का कहना है कि छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाकर राज्य सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है। सांसद ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की आड़ में छात्र शक्ति के अधिकार तथा उनकी स्वायत्तता पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश के हर जिले से युवा आ रहे जयपुर

जयपुर में होने वाली छात्र हुंकार महारैली में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से छात्रों के समूह जयपुर आ रहे हैं। चूंकि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाए जाने से प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र नेता और उनके समर्थन सरकार से नाराज हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में छात्रों ने लगातार आंदोलन किया था। प्रदेशभर के आक्रोशित युवा महारैली में शामिल होने आ रहे हैं। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.