जसप्रीत बुमराह के घर आई खुशियां, संजना गणेशन ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की पहली तस्वीर

Updated on 04-09-2023 02:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिता बन गए हैं। रविवार को एशिया कप 2023 से ब्रेक लेकर बुमराह मुंबई आ गए थे। तब रिपोर्ट में कहा गया था कि वह पिता बनने वाले हैं। अब उन्होंने खुद ही फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) और अपने बेटे के हाथ की फोटो शेयर की।


बुमराह ने क्या लिखा?

जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का इस नया अध्याय इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।


2021 में हुई थी शादी

दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह की शादी 2021 में संजना गणेशन से हुई थी। संजना स्पोर्ट्स एंकर हैं। वह भारत के मुकाबलों के साथ ही आईपीएल में एंकरिंग करती नजर आती हैं। संजना आईसीसी की डिजिटल इनसाइडर के रूप में भी काम करती हैं। उनका करियर लाइमलाइट से दूर शुरू हुआ, शुरुआत में ग्रेजुएशन पढ़ाई के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में एक आईटी कंपनी काम करती थी। 2012 में उन्होंने फेमिना स्टाइल डीवा प्रतियोगिता में भाग लिया जहां उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। एक साल बाद वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट भी रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.