खुश हूं कि उनका मुंह बंद कर पाया... शतक के बाद हैरी ब्रूक ने भारतीय फैंस को लेकर दिया तीखा बयान

Updated on 15-04-2023 09:55 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बीते 14 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स ने मेजबान टीम को 23 रन से हराया। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। वहीं आखिरकार सवा 13 करोड़ के हैरी ब्रूक का बल्ला हैदराबाद के लिए जमकर गरजा। उन्होंने 3 मैच में फ्लॉप होने के बाद केकेआर के खिलाफ चौथे मुकाबले में जबरदस्त शतक जड़ दिया। उनके इस दमदार शतक ने चारों ओर हाहाकार मचा दिया। वहीं ब्रूक को उनकी इस अविश्वसनीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया, जिसके बाद उन्होंने भारतीय फैंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भारतीय फैंस को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

हैरी ब्रूक की लगातार 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद जमकर आलोचना की गई। क्योंकि जिस प्राइस में उनको ऑक्शन के दौरान खरीदा गया था वह काफी मोटी रकम थी। ऐसे में फ्लॉप होने के बाद फैंस ने हैरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन शतक जड़ने के बाद ब्रूक ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने मैच के बाद भारतीय फैंस को लेकर कहा, 'आप सोशल मीडिया पर जाते हैं और लोग आपके बारे में खराब बोल रहे होते हैं। बहुत सारे भारतीय फैंस हैं जो आज मेरी प्रशंसा करेंगे। लेकिन वे कुछ दिन पहले मेरी आलोचना कर रहे थे। खुशी है कि मैं उनका मुंह बंद कर पाया।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सनराइजर्स ने पहले बल्लबेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बोर्ड पर लगा दिए। उन्होंने केकेआर को 229 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य दिया जिसमें हैरी ब्रूक के शतक और एडेन मारक्रम के अर्धशतक ने अहम भूमिका निभाई। 228 रन के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गई। नीतीश राणा ने 75 तो रिंकू सिंह ने नाबाद 58 रन की शानदार पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.