हार्दिक पर स्लो ओवर-रेट के लिए एक मैच का बैन:30 लाख रुपए का जुर्माना भी

Updated on 18-05-2024 04:33 PM

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिंक पंड्या पर IPL के इस सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर-रेट के लिए शुक्रवार को एक मैच का बैन लगाया गया। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेले गए मैच के बाद लिया गया।

हालांकि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस का अब एक भी मैच नहीं बचा है। वह पहले ही प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में अगले सीजन के अपने पहले मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे। साथ ही इंपैक्ट प्लेयर सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख या मैच फीस का 50 प्रतिशत देना होगा। इनमें से जो कम होगा, उसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को देना होगा।

दरअसल, मुंबई ने 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, 30 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर किए थे। इस वजह से हार्दिक पंड्या कप्तान के तौर पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए।

3 मैचों में हार्दिक पर 3 बार जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 30 लाख रुपए का जुर्माना लगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 लाख रुपए का फाइन लगा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा।

अब समझिए IPL में स्लो ओवर रेट होने पर फाइन का नियम
IPL की स्लो ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के तहत अगर किसी टीम का कप्तान पहली बार दोषी पाया जाता है तो उस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगता है। अगर सीजन में दूसरी बार उस कप्तान से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। तीसरी बार गलती हुई, तो कप्तान पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए जुर्माना लगता है।

पंत पर भी लग चुका है एक मैच का बैन
IPL 2024 के इस सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभपंत पर भी एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। वह 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.