हार्दिक पंड्या ने दी थी चुनौती, निकोलस पूरन ने मैदान के बाद इंस्टाग्राम पर गुरूर तोड़कर लिया बदला

Updated on 14-08-2023 06:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से 5वें टी-20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा। विंडीज ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतने के साथ ही भारत को टी-20 सीरीज में 3-2 से हार के लिए मजबूर कर दिया। कैरेबियाई जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन। उन्होंने एक बार फिर 35 गेंदों में एक चौका और 4 छक्के उड़ाते हुए मैच विनिंग पारी खेली। इस जीत के बाद निकोलस पूरन ने सोशल मीडिया पर भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या की खूब बखिया उधेड़ी।

उन्होंने हार्दिक पंड्या के उस बयान को इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा था- अगर निकोलसन पूरन मुझे हिट करना चाहते हैं तो उन्हें हिट करने दो। यहां हार्दिक के बयान में थोड़ा अंहकार दिख रहा था। अब निकोलस पूरन ने 5वें टी-20 में एक ही ओवर में दो छक्के उड़ाए। इसके बाद जो उन्होंने इसे इंस्टाग्राम स्टेटस बनाया तो हर किसी की निगाह पड़ रही है।

निकोलस ने सिर्फ स्क्रीनशॉट लगाते हुए ही वह सबकुछ कह दिया, जो वह कहना चाहते थे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या ने मैच में 3 ओवरों में 32 रन खर्च किए थे, जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। बैटिंग में भी वह पूरी तरह फेल रहे और 18 गेंदों में टेस्ट के अंदाज में 14 रन ही बना पाए। यह पहला मौका है, जब 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को विंडीज से हार मिली, जबकि ओवरऑल 6 वर्ष बाद भारत को ऐसी शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ा।

इस जीत के बाद कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने पूरन की तारीफ करते हुए कहा- शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यहां तक कि विशेषण भी लगाना कठिन है। बहुत कुछ दांव पर लगा था। कल शाम हम बैठे और बैठक की। कैरेबियन में लोग किसी अच्छी चीज की चाहत रखते थे। कोचिंग स्टाफ को श्रेय देता हूं। हम हार के बाद आसानी से घबरा सकते थे। हमारी योजनाएं अच्छी थीं। मैं इंडिविजुअल परफॉर्मेंस को बहुत तवज्जो देता हूं। निकोलस पूरन हमारे लिए एक बड़े खिलाड़ी हैं। हमने उनसे पांच में से कम से कम तीन मैचों में जीत दिलाने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया भी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.