हार्दिक पंड्या को मिला विकेट, खुशी से झूमे रोहित शर्मा, साथ मिलकर मनाया जोरदार जश्न

Updated on 07-05-2024 01:41 PM
आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से ट्रांसफर होकर मुंबई इंडियंस आए। चंद दिनों के अंदर से फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बना दिया। मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को यह पद दिया। रोहित इस फैसले से काफी नाराज देखे। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर कई कमेंट भी किए। मुंबई के फैंस को भी फ्रेंचाइजी का फैसला पसंद नहीं आया। आईपीएल शुरू होने के बाद हार्दिक के खिलाफ हर स्टेडियम में हूटिंग हुई। लेकिन अब हार्दिक और रोहित का रिश्ता सामान्य होता दिख रहा है।

हार्दिक ने की बेहतरीन बॉलिंग

हार्दिक पंड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। पहले दो ओवर में 22 रन देने के बाद अपने आखिरी दो ओवर में हार्दिक पंड्या ने तीन शिकार किए। इस सीजन उनका गेंद से यह बेस्ट प्रदर्शन है।

रोहित शर्मा ने दो शाबाशी

हार्दिक पंड्या को जब अपने आखिरी ओवर में शाहबाज अहमद का विकेट मिला तो सबसे पहले रोहित शर्मा उनके पास पहुंचे। रोहित ने हाई फाइव के बाद हार्दिक को पीठ थपथपाकर विकेट के लिए शाबाशी दी।

रोहित की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक

अभी हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना है। ऐसे में रोहित चाहेंगे कि उनका प्रमुख ऑलराउंडर गेंद से भी लय में रहे।

सर्कल के अंदर दिखे रोहित

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन पर फील्डिग करते दिख रहे थे। इसके लिए हार्दिक पंड्या को ट्रोल भी किया जा रहा था। लेकिन इस मैच में रोहित लगातार 30 यार्ड सर्कल के अंदर फील्डिंग करते नजर आए।

31 रन देकर लिए तीन विकेट

हार्दिक पंड्या ने चार ओवर के स्पेल में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने हैदराबाद के मार्को यानसेन, नितीश रेड्डी और शाहबाज अहमद को आउट किया। पिछले तीन मैच में हार्दिक ने 7 बल्लेबाजों को आउट किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.