हार्दिक पंड्या अगले 3 मैच से भी हुए बाहर, सेमीफाइनल में खेलने पर आया बड़ा अपडेट

Updated on 30-10-2023 02:16 PM
गौरव गुप्ता, मुंबई: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में मैच के दौरान वह आना टखना चोटिल करवा बैठे थे। इसके बाद वह धर्मशाला में न्यूजीलैंड और लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे। अब भारत को 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप में अगला मैच खेलना है। रिपोर्ट्स है कि वह इस मैच से पहले मुंबई में टीम इंडिया में शामिल हो जाएंगे, लेकिन मैच नहीं खेलेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे पंड्या
पंड्या वर्तमान में अपनी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लगी थी। बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि- हां, पंड्या, मुंबई में टीम में शामिल होंगे। वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अभी, हम निश्चित नहीं हैं कि वह श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, लेकिन उनका टीम में शामिल होना तय है।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच नहीं खेले
पंड्या की भारतीय टीम में वापसी निश्चित रूप से मेजबान टीम के लिए अच्छी खबर होगी, जिन्होंने अब तक अपने सभी छह विश्व कप मैच जीते हैं। पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अपने फॉलो-थ्रू गेंद रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड और 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।

ऐसा रहा है हार्दिक का प्रदर्शन
उनकी अनुपस्थिति के कारण सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड और दोनों के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। पंड्या ने विश्व कप में अब तक चार मैचों में 11 रन बनाने के अलावा 22.60 की औसत से 5 विकेट लिए हैं। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी के सीमित अवसर मिले हैं। भारतीय टीम के फैंस चाहेंगे कि पंड्या कम से कम सेमीफाइनल तक पूरी तरह फिट हो जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.