हार्दिक पंड्या पहुंचे मुंबई इंडियंस, इधर गुजरात टाइटंस ने नए कप्तान की घोषणा कर दी

Updated on 27-11-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। 2022 में हार्दिक टीम के साथ जुड़े थे। पहले दो सीजन में वह टीम के कप्तान थे। पहले ही सीजन में टीम को विजेता बनाया। इसके बाद दूसरे सीजन में भी गुजरात फाइनल तक पहुंची। लेकिन तीसरे सीजन से पहले हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में जाने का फैसला किया।

गुजरात के नए कप्तान गिल

हार्दिक पंड्या के जाने की घोषणा के साथ ही गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान की भी घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात के नए कप्तान होंगे। पिछले सीजन में राशिद खान के पास उपकप्तानी थी। हार्दिक की जगह कुछ मैचों में वह कप्तानी करते हुए भी नजर आए थे। लेकिन उन्हें कप्तान भी नहीं बनाया गया है।

कप्तानी मिलने पर गिल ने कहा- मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं। हमारे दो शानदार सीजन रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं।

पिछले सीजन थे ऑरेंज कैप

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पिछले सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 17 मैच में गिल के बल्ले से 890 रन निकले थे। उन्होंने 3 शतक भी ठोके थे। उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने 750 रन भी नहीं बनाए थे। 2022 सीजन में भी गिल का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने 483 रन बनाए थे। अब उनपर बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी की भी जिम्मेदारी रहने वाली है। गिल ने इससे पहले आईपीएल में कभी कप्तानी नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.