हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा और एमएस धोनी से सीखनी चाहिए ये 3 बातें, कप्तानी हो जाएगी कमाल!

Updated on 06-01-2023 10:01 PM
भारतीय टीम में बदलाव की लहर है। इस बात से कई दिग्गज क्रिकेटर इत्तेफाक रखते हैं और अधिकतर यह मानते हैं टी-20 फॉर्मेट का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनना है। आज बनें, या 4 महीने बाद बनें, लेकिन यह होगा। कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। उन्हें वाइट बॉल फॉर्मेट में रोहित शर्मा का सिपहसालार नियुक्त किया भी जा चुका है। वह केएल राहुल की जगह ऑफिशली अब टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। बांग्लादेश के बाद श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में उनकी कप्तानी की टेस्टिंग भी हो रही है।
इसमें कोई शक नहीं कि गुजरात टाइटंस को IPL चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या की कप्तानी दमदार है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे विभाग हैं, जिनमें उन्हें बेहतर होने की जरूरत है। खासतौर पर रणनीति को लेकर। हार्दिक पंड्या की टीम पहले मुकाबले में जीत सकी, क्योंकि वह लकी थी। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 13 रन बचाए। यहां हार्दिक पंड्या भी बॉलिंग कर सकते थे, लेकिन उन्होंने किया नहीं। सवाल है कि क्या वह चोटिल थे ? या फिर उन्हें हार पर बेइज्जती का डर था? असल बात तो हार्दिक ही बता सकते हैं।

1. धोनी-रोहित की तरह मौके पर कैसे जड़ते हैं चौका

खैर, अब उन बातों पर गौर करते हैं, जो वह रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से सीख सकते हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं, विराट कोहली (फिलहाल किसी टीम के कप्तान नहीं हैं) तक कप्तान के तौर पर आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में चोटिल होने के बावजूद रोहित शर्मा मैदान पर उतरे और टीम को जीत दिलाते-दिलाते रह गए। उधर धोनी भी यही रणनीति अपनाते हैं। जब भी जरूरत पड़ती है वह मैदान पर होते हैं। इसी वजह से उन्हें फिनिशर कहा जाता है, लेकिन जब आखिरी ओवर डालने का मौका था तो हार्दिक पंड्या पीछे हट गए। उन्होंने अक्षर पटेल को मौका दिया।

2. कप्तान लीडर होता है, इगो के लिए कोई जगह नहीं

हार्दिक पंड्या की सोशल मीडिया पर कई बार भद्द पिट चुकी है। अब अर्शदीप के नोबॉल को 'अपराध' कहने के बाद लोग उन्हें उनकी नोबॉल की याद दिला रहे हैं। युवा अर्शदीप ने एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में दिखाया कि वह क्या कर सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि नोबॉल नहीं करना चाहिए, लेकिन एक कप्तान के रूप में इस तरह से युवा गेंदबाज को हतोत्साहित करना कितना सही है। हार्दिक के उलट राहुल द्रविड़ ने कहा कि युवा हैं गलती हो जाती है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी कभी अपने गेंदबाज पर इस तरह से कॉमेंट करते नहीं दिखे।
3. मैदान और परिस्थिति के अनुसार रणनीति
एमएस धोनी को रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता है। अधिकतर बार ऐसा हुआ कि गेम उनके हिसाब से ही चलती दिखी। इसलिए तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी कहा जाता है। रोहित शर्मा के साथ भी यही है। वह कई मामलों में लकी रहे हैं तो कई बार खुद की रणनीति के दम पर टीम को जीत दिलाई। इधर दूसरे टी-20 में जब टॉस के बाद मुरली कार्तिक ने उन्हें पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदे की बात बताई तो उन्होंने कहा कि यह बात तो पता ही नहीं थी। टीम इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है और उसके साथ हर तरह का स्टाफ है। भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ कोच हैं और हार्दिक पंड्या ऐसा बचकाना जवाब दे रहे हैं, जो समझ से परे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.