हार्दिक पंड्या को धोया, 18 बॉल में फिफ्टी... T20 में साउथ अफ्रीका की खाल उधेड़ देंगे अभिषेक शर्मा!

Updated on 02-12-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: आज यानी 12 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब और बड़ौदा के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर से जमकर बोला। टॉस जीतकर अभिषेक शर्मा ने पहले बैटिंग का फैसला किया था और इसको सही भी साबित किया। अभिषेक ने महज 18 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली। उन्होंने बड़ौदा के लिए खेल रहे भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी आड़े हाथ लिया।

पंड्या ने अभिषेक को 4 गेंद डाली (इसमें एक वाइड भी शामिल है) जिसपर पंजाब के कप्तान ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन (वाइड का रन मिलाकर 12 रन) बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा 19 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 263.16 का रहा।

इंजरी के बाद वापसी कर रहे पंड्या बुरी तरह फेल

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर वापसी की। हालांकि, गेंदबाजी में तो हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फेल हो गए। उन्होंने 4 ओवर में 13 की इकॉनमी से 52 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया।

अभिषेक ने 32 गेंद में ठोका था शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ सिर्फ 32 गेंद में शतक ठोक डाला था। अभिषेक ने सिर्फ 52 गेंदों पर 148 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

9 दिसंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। जिस तरह की फॉर्म में अभिषेक शर्मा इस वक्त चल रहे हैं, वह इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए काल बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.