रोहित का जवाब सुन हार्दिक पंड्या के 'दोस्त' को मिर्ची लग गई होगी, दो शब्द में किया मुंह बंद

Updated on 18-05-2024 04:35 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा कोच मार्क बाउचर के बीच उनके भविष्य को लेकर बातचीत हुई। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद मार्क बाउचर ने बताया कि रोहित अब आगे क्या करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने पिछले दो महीनों में टीम को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस पर खुलकर बात की। मुंबई के लिए यह सीजन काफी खराब ऐसे में मार्क बाउचर से पूछा गया कि क्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ रहेंगे? इस पर हेड कोच ने कहा कि रोहित अपने भविष्य के फैसले खुद लेंगे।

सीजन के आखिरी मैच में रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल 2024 में उनकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन खराब हो गया। बाउचर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी समझ से वह खुद अपने फैसले लेने में सक्षम हैं। अगले सीजन बड़ा ऑक्शन है कौन जानता है क्या होगा?'
रोहित शर्मा ने बाउचर को क्या जवाब दिया
बता दें कि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई का कप्तान बनाया गया था। मैनेजमेंट के इस फैसले में मार्क बाउचर का भी अहम भूमिका रही। मार्क बाउचर से हार्दिक की दोस्ती भी खूब देखने को मिली। ऐसे में यह माना जाना जाने लगा कि हार्दिक और मार्क बाउचर दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अंतिम लीग मैच के बाद जब बाउचर ने रोहित से बात की तो उनका जवाब भी काफी मजेदार था।

बाउचर ने रोहित के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया, 'मैंने रोहित शर्मा से बात की थी। हमने इस साल के सीजन की समीक्षा की। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि आगे क्या है? रोहित ने कहा वर्ल्ड कप।' रोहित के इस जवाब को सुनकर फिर मार्क बाउचर आगे कुछ नहीं बोल पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.