वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पंड्या की 'इज्जत' दांव पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें तीसरा टी20 मैच

Updated on 08-08-2023 01:50 PM
गुयाना: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हार्दिक पंड्या की इज्जत दांव पर होगी। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को करारी हार मिली है और वह सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है। ऐसे में टीम पर अब सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हार्दिक पंड्या नहीं चाहेंगे कि वह अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज से खिलाफ टी20 सीरीज हारे। हालांकि इसके लिए उसे तीसरे टी20 में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
पहले टी20 में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। ऐसे में कप्तान तीसरे मैच में एक अलग रणनीति के साथ भी मैदान पर उतर सकते हैं। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले में से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।कब, कहां और कैसे देखें मैच-

कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच 8 अगस्त, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा।

कितने बजे से खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच शाम के 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7.30 पर होगा।
कहां देख सकते हैं भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा।

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा पर भी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.