हार्दिक एक-एक रन के लिए जूझ रहे, बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने पंजाब की बॉलिंग की धज्जियां उड़ा दी

Updated on 31-03-2024 01:11 PM
लखनऊ: हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से ट्रांसफर होकर मुंबई इंडियंस गए हैं। आईपीएल 2024 के दो मैच में हार्दिक पूरी तरह फेल रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह देरी से बल्लेबाजी के लिए आए और टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के सामने 278 रनों का लक्ष्य था। हार्दिक के बल्ले से 20 गेंदों पर 24 रन निकले। अंत में यही मुंबई की हार का कारण रहा। लेकिन उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को जमकर कूट दिया है।

क्रुणाल का बल्ले से कमाल

क्रुणाल पंड्या 16वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने आते ही कागिसो रबाडा के खिलाफ छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इकाना स्टेडियम पर उन्होंने पंजाब के हर गेंदबाज की क्लास लगाई। हर्षल पटेल के खिलाफ 18वें ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। इस ओवर में कुल 20 रन बने। आखिरी ओवर में दूसरे छोर पर टेलेंडर होने की वजह से क्रुणाल को दो डॉट गेंदें खेलनी पड़ी।

आखिरी 53 रन में 43 क्रुणाल के

मैच के आखिरी 5 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 53 रन ही बना सकी। इसमें क्रुणाल पंड्या का योगदान 43 रनों का था। 22 गेंदों पर उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के मारे। 4 रन अतिरिक्त के थे। उनके अलावा डेथ ओवर में कोई लखनऊ का बल्लेबाज बाउंड्री भी नहीं लगा पाया। क्रुणाल पंड्या की पारी के कारण की लखनऊ की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.