हार्दिक के सूरमाओं का नहीं है कोई तोड़, ऐसे 10 में से 9 बार मारा मैदान, धोनी की CSK भी शिकार

Updated on 01-04-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है। उन्होंने आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच में ही चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी है। गुजरात का पलड़ा एक बार फिर चेन्नई पर भारी रहा। हार्दिक पांड्या की टीम की यह लगातार सीएसके पर तीसरी जीत थी। बता दें कि टाइटंस लक्ष्य का पीछा करने के लिए बखूबी जानी जाती है। गुजरात ने सीजन के पहले मैच में भी आखिरी ओवर में जाकर टारगेट को चेज कर लिया।
रन चेज की बादशाह है गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस को रन चेज करने में काफी मजा आता है। कभी राशिद, कभी तेवतिया, कभी हार्दिक तो कभी मिलर टीम की नैया पार लगवाते हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में चेन्नई के खिलाफ भी गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में मैच जिता। उनके इस रन चेज को सफल बनाने में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने अहम भूमिका निभाई। बता दें कि गुजरात अब तक आईपीएल के इतिहास में 10 बार टारगेट को चेज करने मैदान में उतरी है जिसमें टीम को 9 बार जीत मिली है। यह आंकड़ें कमाल के हैं। इनको देखकर कहा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस आईपीएल में रन चेज मास्टर हैं।
9 में से 8 बार आखिरी ओवर में मारी है बाजी
हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने रन चेज करते हुए 9 में से 8 बार आखिरी ओवर में मैच जीता है। वह खेल को डीप लेकर जाना अधिक पसंद करते हैं। ऐसा लग रहा है कि जहां से पिछले सीजन गुजरात ने छोड़ा था इस साल वहीं से शुरुआत की है। सभी खिलाड़ी तकरीबन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पहले मैच में टीम का खेल देख ऐसा भी मुमकिन लग रहा है कि गुजरात टाइटंस इस साल आईपीएल ट्रॉफी अपने पास बरकरार रख सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.