वर्ल्ड कप जीतकर हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में आज तक कोई कप्तान नहीं कर पाई ऐसा

Updated on 03-11-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत महिला विश्व कप जीतने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्र की कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने 36 साल 239 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 हरमनप्रीत के लिए बल्ले से भी रहा यादगार

हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 9 मैचों की 8 पारियों में 32.50 की औसत के साथ 260 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 89.04 का रहा है। इसके अलावा, हरमनप्रीत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद बीसीसीआई और सहयोगी स्टाफ को टीम पर भरोसा बनाए रखने के लिए क्रेडिट दिया
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जीत है और इसका श्रेय पूरे टीम प्रयास को जाता है। हम अब हर दिन बेहतर होना चाहते हैं। अगले साल भी विश्व कप है और चैंपियंस ट्रॉफी भी है, इसलिए यह अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। हम बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।

अरुण धूमल ने 1983 वर्ल्ड कप से की तुलना

आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। धूमल ने कहा, 'यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।'

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.