हर्ष गोयनका ने बताया कमाई का नया रास्ता, वीडियो में युवक बोला- तिलक लगाकर महीने के 70000 पक्के

Updated on 29-06-2026 01:51 PM
नई दिल्ली: अगर आप कमाई का कोई नया तरीका तलाश रहे हैं तो इसका रास्ता मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक युवक धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं के तिलक लगा रहा है। वीडियो में युवक का दावा है इससे महीने में 70 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं।

हर्ष गोयनका की ओर से शेयर किए गए वीडियो में युवक बता रहा है कि ऋषिकेश में श्रद्धालुओं के तिलक लगाकर कितने रुपये कमाए जा सकते हैं। इसके बारे में जानने के लिए वह पारंपरिक कपड़े पहनता है और श्रद्धालुओं के तिलक लगाने निकल पड़ता है। हालांकि दिन में उसे खास कमाई नहीं होती। लेकिन शाम को आरती के बाद पूरा सीन ही बदल जाता है। हर्ष गोयनका की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

दिन में कितनी हुई कमाई?

वीडियो में युवक बताता है कि वह पारंपरिक कपड़े पहनकर ऋषिकेश की गलियों में श्रद्धालुओं के तिलक लगाने निकल पड़ता है। शुरू में लोग तिलक लगाने से मना कर देते हैं। शुरुआती एक घंटे में वह सिर्फ 20 लोगों को ही तिलक लगा पाता है और इस दौरान वह सिर्फ 50-60 रुपये की कमाता है।
युवक के मुताबिक वह गंगा आरती के समय घाट पर जाता है और फिर पूरा सीन ही बदल जाता है। एक के बाद एक श्रद्धालु उसके पास तिलक लगवाने के लिए आने लगते हैं। इसके लिए कोई श्रद्धालु 10 रुपये देता है तो कोई 20 तो कोई 100 रुपये। तीन घंटे में वह करीब 400 श्रद्धालुओं के तिलक लगाता है। इस दौरान उसकी 2350 रुपये की कमाई होती है।

महीने में जबरदस्त इनकम

वीडियो के अंत में युवक ने बताया है कि तिलक लगाकर महीने में कितनी कमाई की जा सकती है। युवक के मुताबिक तिलक लगाकर महीने में करीब 70 हजार रुपये की कमाई की जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा है, New way of making money यानी पैसा कमाने का नया रास्ता।

सोमवार सुबह 11 बजे तक हर्ष गोयनका की इस पोस्ट को करीब डेढ़ लाख यूजर देख चुके हैं। डेढ़ हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रयाएं आ रही हैं। कई यूजर्स कमाई के और भी तरीके बता रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.