Harvey Weinstein को दुलर्भ कैंसर, न्‍यूयॉर्क की जेल में चल रहा 'बदनाम' हॉलीवुड डायरेक्‍टर का इलाज

Updated on 22-10-2024 05:02 PM
'एनबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्वे वेनस्‍टेन को क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया है। उनके लीगल हेल्‍थ रेप्रजेंटेटिव क्रेग रोथफेल्ड ने सभी से फिल्‍मेकर की प्रिवेसी का सम्मान करने की अपील की है। न्‍यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' ने जब क्रेग से हार्वे की सेहत के बारे में सवाल किया तो उन्‍होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर समेत कई बीमारियों के श‍िकार

इसी साल जुलाई महीने में, हार्वे वेनस्‍टेन को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए न्यूयॉर्क की जेल से अस्पताल में ट्रांसफर किया गया था। उन्‍हें COVID-19 संक्रमण भी हुआ था। साथ ही दोनों फेफड़ों में निमोनिया था। तब बताया गया था कि हार्वे को डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, स्पाइनल स्टेनोसिस है। उनके दिल और फेफड़ों में पानी जैसा पदार्थ भी पाया गया था। इसके बाद सितंबर में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई।

2020 में जेल जाते ही हुआ था कोरोना, सीने में दर्द की भी समस्‍या

चार साल पहले भी 2020 में हार्वे को न्यूयॉर्क की जेल में कोरोना संक्रमण हो गया था। वह सीने में दर्द की श‍िकायत से भी जूझते रहे हैं। हार्वे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने कभी भी किसी के साथ बिना सहमति के यौन संबंध नहीं बनाए हैं। हार्वे को पहली बार फरवरी 2020 में बलात्कार का दोषी पाया गया था और जेल की सजा सुनाई गई थी।

कोर्ट ऑफ अपील्‍स ने हार्वे के ख‍िलाफ आदेशों को किया था खारिज

हार्वे वेनस्‍टेन के केस में नया मोड़ तब आया, जब अप्रैल 2024 में कोर्ट ऑफ अपील्स ने हार्वे को दोषी बताए जाने वाले अदालती आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि हार्वे वेनस्‍टेन के ख‍िलाफ निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई, क्‍योंकि सुनवाई में शामिल जजों ने आरोप लगाने वाली महिलाओं की गवाही को अनुचित तरीके से अनुमति दी। कोर्ट का कहना था कि जिन महिलाओं का केस से कोई लेना-देना नहीं था, उन्‍हें भी गवाही देने के लिए बुलाया गया।

हार्वे वेनस्‍टेन पर रेप के आरोपों में नए सिरे से होगी सुनवाई

अप्रैल के इस फैसले के बाद हार्वे वेस्‍टेन के मामले में नए सिरे से फिर से सुनवाई होगी। हालांकि, वह आरोप मुक्‍त होने तक पिछली सजाओं की तामील करते हुए जेल में ही रहेंगे। हार्वे अभी भी दो अन्य आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से एक आपराधिक यौन दुराचार और दूसरा बलात्कार का मामला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.