हरियाणा CM 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं:2 MLA दिल्ली में डटे, डिप्टी सीएम-मंत्री पद की लॉबिंग

Updated on 10-10-2024 02:08 PM

हरियाणा के नए CM के तौर पर नायब सैनी 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर अंदरखाते तैयारियां शुरू हो चुकी हें। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

हालांकि पीएम अभी विदेश दौरे पर हैं। अगर वे उपलब्ध न हुए तो फिर इस तारीख को बढ़ाकर 15 अक्टूबर भी किया जा सकता है। शपथ से पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।

वहीं सैनी अभी दिल्ली में ही हैं। जहां वे हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग कर रहे हैं। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है।

वहीं शपथग्रहण से पहले डिप्टी CM और मंत्रीपद के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा और इसराना से चुनाव जीते राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। ढांडा डिप्टी सीएम पद के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा यहां राजस्थान और यूपी की तर्ज पर 2 डिप्टी CM लगा सकती है।

वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी दिल्ली में नायब सैनी से दिल्ली में मुलाकात की है। कालका सीट से उनकी मां शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीता है।

PM मोदी 2 दिन बाहर, इसलिए दशहरे पर टला शपथ ग्रहण हरियाणा की नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। चूंकि, PM अभी 2 दिन के लिए देश में नहीं हैं, ऐसे में दशहरे के दिन शपथग्रहण नहीं रखा गया। इस शपथ ग्रहण में PM मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मनोहर लाल खट्‌टर और राजनाथ सिंह के आने के भी आसार हैं।

पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण में दूसरे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी हरियाणा BJP की ओर से न्योता भेजा जाएगा।

CM दिल्ली दौरे पर, आज आने के आसार उधर, चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।

नड्डा के आवास पर CM नायब सैनी की हरियाणा के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मीटिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में शपथ ग्रहण की डेट और मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की गई।

दिल्ली में ही तय होगा मंत्रिमंडल जानकारी के अनुसार, नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी, और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.