हरियाणा के ट्रांसपोर्टर को हनीट्रैप में फंसाया:1 करोड़ नहीं मिले तो बेटी को अश्लील फोटो दिखाई

Updated on 17-12-2024 03:41 PM

हरियाणा के एक बड़े ट्रांसपोर्टर को महिला ने हनीट्रैप में फंसा लिया। उसका नंबर लेने के बाद बहाने से उसे घर बुलाकर अश्लील फोटो खींच ली। जिससे उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। जब रुपए नहीं मिले तो रेप केस दर्ज करा ट्रांसपोर्टर को 3 महीने की जेल करवा दी। फिर 30 लाख रुपए लेकर कोर्ट में गवाही से मुकर गई। जब ट्रांसपोर्टर जेल से छूटा तो 1 करोड़ रुपए मांगने लगी।

डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने ट्रांसपोर्टर के साथ अपनी अश्लील तस्वीरें उनकी बेटी को दिखा दी। बेटी ने मां के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अलग–अलग धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद यह भी पता चला कि वह नाम बदलकर 3 शादियां तक कर चुकी है।

ट्रांसपोर्टर ने बताई हनीट्रैप की पूरी कहानी...

परिचित के घर मेरा नंबर ले लिया सोनीपत के ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि फरवरी, 2022 में वह सेक्टर-12 में एक परिचित के घर गए थे। वहीं पर उनकी मुलाकात देवडू रोड स्थित एक कॉलोनी की युवती से हुई। उसी दौरान दोनों में सामान्य बातचीत हुई। जिसके बाद महिला ने उनका नंबर ले लिया। इसके बाद वह उनसे किसी न किसी बहाने से बात करने लगी।

एक दिन महिला ने उन्हें बहाने से घर बुला लिया। इसके बाद उन्हें कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद उनकी अश्लील फोटो खींच ली। इसका पता उन्हें तब चला, जब वह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी।

रुपए नहीं दिए तो रेप केस में फंसाने की धमकी महिला के ब्लैकमेल करने पर उन्होंने कहा कि वह उसे रुपए नहीं दे सकते। हालांकि, महिला ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दी। जिससे वह डर गए और उसे कुछ रुपए दे दिए। रुपए देने के बाद महिला की डिमांड बढ़ती गई। वह बार–बार रुपए मांगने लगी। जिससे परेशान होकर वह अंडरग्राउंड हो गए, ताकि उसकी डिमांड से बच सकें। हालांकि, इससे गुस्से में आकर महिला ने उनके खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया।

30 लाख लेकर गवाही से मुकरी इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कोर्ट में चला गया। महिला ने कहा कि रेप केस से बचना है तो रुपए देने होंगे। इसके बाद उन्होंने 30 लाख रुपए दिए। जिसके बाद महिला कोर्ट में गवाही से मुकर गई। वह इस केस से बरी हो गए, लेकिन 3 महीने जेल में काटने पड़े।

बाहर आया तो 1 करोड़ मांगने लगी ट्रांसपोर्टर ने आगे कहा कि रेप केस से छूटने के बाद वह जेल से बाहर आया तो महिला की डिमांड और बढ़ने लगी। वह अश्लील फोटो की आड़ में 1 करोड़ रुपए देने या फिर खेत उसके नाम पर कराने का दबाव बनाने लगी। जब उसने 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो महिला ने 3 दिसंबर को स्कूल से लौट रही उसकी बेटी को रोक लिया। बातचीत के बहाने रास्ते में उसके साथ अपनी अश्लील फोटो दिखाई और कहा कि पापा को मुझसे संपर्क करने के लिए कहना।

ट्रांसपोर्टर की पत्नी बेटी को थाने लेकर पहुंची महिला ने जब बेटी को अश्लील फोटो दिखाई तो वह परेशान हो गई। बेटी तुरंत घर गई और अपनी मां को सारी बात बता दी। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर की पत्नी बेटी को लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत दे दी।

महिला की 3 शादी, हर बार अलग नाम पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि महिला अलग-अलग नाम से पैसे वाले और खास तौर पर कारोबारियों को हनीट्रैप में फंसाती है। उसने हर जगह अपने नाम भी अलग-अलग बता रखे हैं। वह 3 शादी कर चुकी है। वह ट्रांसपोर्टर के भाई पर भी किडनैपिंग का केस दर्ज करवाकर समझौते के नाम पर रुपयों की डिमांड कर चुकी है।

पुलिस बोलीं– हनीट्रैप का मामला सोनीपत पुलिस के प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला हनीट्रैप में फंसा कर वसूली करती है। इससे जुड़े कई मामले सामने आए हैं। संबंधित थानों से भी इनपुट जुटाया जा रहा है। महिला के फोन की भी जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि उसने अब तक कितने लोगों को हनीट्रैप में फंसा कर रुपए ऐंठे हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.