हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया डोपिंग एजेंसी पर भड़के:कहा- नहीं चाहते कि मैं कुश्ती जारी रखूं; एक्सपायर किट का जवाब क्यों नहीं देते

Updated on 02-07-2024 02:12 PM

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पिछले दिनों पहलवान बजरंग पूनिया को दूसरी बार सस्पेंड कर दिया था। एजेंसी का बजरंग पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के नियमों का उल्लंघन किया। दरअसल, बजरंग पूनिया ने मार्च में सोनीपत में हुए नेशनल ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना सैंपल नहीं दिया था, जिसके बाद NADA ने यह एक्शन लिया है।

नोटिस के खिलाफ जवाब देने के लिए बजरंग पूनिया के पास 11 जुलाई तक का समय है। इससे पहले, 5 मई को भी NADA ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। जब पिछली बार NADA ने बजरंग को निलंबित किया था, तो उनका निलंबन तीन हफ्ते बाद एंटी डोपिंग डिसिप्लिनरी पैनल ने रद्द कर दिया था, क्योंकि उन्हें नोटिस जारी नहीं किया गया था।

अब NADA ने निलंबन के साथ-साथ बजरंग पूनिया को नोटिस भी जारी किया है। 10 मार्च को ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेने के लिए हुए एशियन क्वालिफायर्स के नेशनल ट्रायल्स के दौरान NADA ने बजरंग से सैंपल देने के लिए कहा था। लेकिन, बजरंग ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। बहरहाल, अब बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया आई है।

भारतीय पहलवान ने एक्स (X) पर अपनी बात रखी है

यह NADA द्वारा एक ही मामले में पहले निलंबन को निरस्त करने के बाद लगातार 2 महीनों में दूसरे निलंबन से संबंधित है। NADA ने उन्हें दिए गए सभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से नजर अंदाज कर दिया और मुझे फिर से निलंबित कर दिया। यह दर्शाता है कि NADA मुझे कैसे निशाना बना रहा है, वे नहीं चाहते कि मैं किसी भी कीमत पर कुश्ती जारी रखूं।

उनके पास कोई जवाब नहीं है और वे अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। वे सिर्फ अपने छुटकारे के लिए एथलीट को परेशान करना चाहते हैं। NADA नहीं चाहता कि कोई उनके गलत तरीकों पर सवाल उठाए और अगर कोई ऐसा करता है तो उसे निशाना बनाया जाता है ताकि वह अपना खेल जारी न रख सके। अगर नाडा अपने अहंकार के लिए पहलवानों के धैर्य और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने के दृढ़ संकल्प को चुनौती देना चाहता है, तो उसे ऐसा करने दो। पहलवान यहीं है और अंत तक लड़ेगा। मेरे वकील समय पर अपना जवाब दाखिल करेंगे।

बजरंग ने इन सवालों के मांगे जवाब
- NADA एक्सपायर हो चुकी किट के बारे में जवाब क्यों नहीं देता ?
- NADA इस बात का जवाब क्यों नहीं देता कि कैसे एक अंपजीकृत चैपरोन जिसका नाम मिशन ऑर्डर में नहीं था, सैंपल कलेक्शन के लिए मुझसे संपर्क किया और दबाव डाला ?
- NADA इस बात का जवाब क्यों नहीं देता कि दो मैचों के बीच सैंपल कलेक्शन के लिए मुझ पर दबाव दिया गया, जबकि उन्हें पता था कि मेरे पास अगली कुश्ती की तैयारी करने के लिए केवल 20 मिनट थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.