क्या Akhilesh भूल गए Mulayam का वो सपना? 19 साल पहले सपा मुखिया ने INDIA को भारत करने का दिया था प्रस्ताव

Updated on 06-09-2023 01:21 PM
लखनऊ: सड़कों और जिलों का नाम बदलने की कवायद अब देश तक आ पहुंची है। चर्चा उठी है कि क्या देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत होने वाला है? इस महीने ही संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। जी-20 देशों की बैठक के लिए राष्ट्रपति की तरफ से भेजे गए निमंत्रण पत्र में भी प्रेसिडेंट ऑफ भारत का जिक्र है। इस संभावना पर सियासी दंगल छिड़ चुका है। कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी पर हमलावर हो गई है। समाजवादी पार्टी भी इस बहस में कूद पड़ी है। लेकिन इस बीच सपा पितामह मुलायम सिंह यादव (Mulayam Yadav) का 19 साल पुराना राजनीतिक फैसला सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की बात कही थी।

अखिलेश यादव के खास सिपहसालार माने जाने वाले सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी इंडिया की बात पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंन के I.N.D.I.A. नाम से मोदी सरकार डर गई है और इस वजह से ऐसा कदम उठा रही है। लेकिन सपा के नेताओं और खुद अखिलेश यादव को क्या याद भी है कि मुलायम के विचार इस मामले पर क्या थे? वह 2004 में ही इस बारे में प्रस्ताव पेश कर चुके थे।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एक देश-एक नाम के पक्षधर थे। 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने अपने घोषणापत्र को जारी किया था, जिसमें देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने के लिए संविधान में संशोधन का वादा किया गया था। इस दौरान मुलायम सिंह ने कहा था कि प्राचीन काल से देश का नाम भारत रहा है, इसे अंग्रेजों ने इंडिया कर दिया था। उन्होंने संविधान में 'इंडिया मतलब भारत' लिखने को गलती बताते हुए इसे ठीक करने पर जोर दिया था।

इसके बाद बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव की तरफ से अगस्त 2004 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित हुआ था। देश का नाम बदलने के लिए संविधान संशोधन का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया, जिसमें संविधान में 'इंडिया मतलब भारत' को 'भारत मतलब इंडिया' करने की बात थी।

मुलायम की तरफ से यह कदम वैचारिक आदर्श राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए उठाया गया था। समाजवादी विचारक लोहिया ने अंग्रेजी भाषा सहित ब्रिटिश शासन के प्रतीकों को उखाड़ फेंकने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। वह अंग्रेजी को समाज में गरीब और अशिक्षितों के लिए खाई पैदा करने वाला मानते हुए हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा बनाए जाने के पक्षधर थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.