अरिजीत सिंह ने वापस लिया संन्‍यास? 'आवारापन 2' का नया दर्द भरा गाना 'ये आवारापन' रिलीज, लोग उठा रहे सवाल

Updated on 21-07-2026 01:32 PM
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा था कि अब वह कोई भी नया गाना या प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। हालांकि, अब खबर है कि 'आवारापन 2' से अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग में वापसी कर रहे हैं। इसमें उन्होंने 'ये आवारापन' गाने को अपनी आवाज दी है, जो 21 जुलाई को रिलीज हो गया है। इसी के साथ अब उनके रिटायरमेंट पर सवाल उठने लगे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या सिंगर ने अब यू-टर्न ले लिया है? क्या संन्यास की बात झूठी थी? क्या उन्होंने सच में अपना वादा तोड़ दिया है?

अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिससे हर कोई दुखी था, पर अब कमबैक की खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष भट्ट ने 'आवारापन 2' में 'ये आवारापन' गाना अरिजीत सिंह से गवाया है। इसे अमल मलिक ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं।

विशेष फिल्म्स के कारण अरिजीत सिंह ने तोड़ा अपना वादा

रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने विशेष फिल्म्स के कहने पर अपना इरादा बदला और गाने में कमबैक किया। एक सोर्स ने बताया, 'अरिजीत सिंह और विशेष फिल्म्स का रिश्ता हिंदी सिनेमा के पिछले पंद्रह सालों के इतिहास में गहराई से जुड़ा हुआ है। विशेष फिल्म्स ने ही सबसे पहले अरिजीत सिंह पर भरोसा किया और उन्हें 'मर्डर 2' में 'फिर मोहब्बत' गाना दिया था। इसके बाद अरिजीत और विशेष फिल्म्स के बीच गहरा और क्रिएटिव रिश्ता बन गया। उन्होंने साथ में कई हिट गाने दिए, जो हमेशा पसंद किए जाते रहेंगे, जैसे 'तुम ही हो','मुस्कुराने', 'खामोशियां' का टाइटल ट्रैक, 'हमारी अधूरी कहानी' का टाइटल ट्रैक और 'जलेबी' का 'पल'।बता दें कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा था, 'नमस्ते। सभी को नए साल की बधाई। इतने सालों तक एक श्रोता के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूगा। मैं अब इससे विदा ले रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'अरिजीत सिंह के इस फैसले पर बी प्राक से लेकर बादशाह समेत कई सिंगर्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया था।

'नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा, पर पहले के रिकॉर्डेड या अधूरे गाने आते रहेंगे'

हालांकि, संन्यास के ऐलान के साथ अरिजीत सिंह ने यह भी क्लियर कहा था कि वह बेशक कोई नया प्रोजेक्ट या गाना हाथ में नहीं लेंगे, पर उनके जो पहले से रिकॉर्डेड या अधूरे गाने हैं, वो एक-एक करके धीरे-धीरे रिलीज होते रहेंगे। यही वजह रही कि अरिजीत सिंह के संन्यास लेने के बाद भी उनके गाने एक-एक करके रिलीज होते रहे, और फैंस को लगा कि उनकी रिटायरमेंट की बात झूठी है। अब 'अवारापन 2' का जो गाना है, वो पहले का रिकॉर्ड किया है, या वाकई अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अरिजीत सिंह अभी लाइव कॉन्सर्ट पर फोकस कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.