सोना-चांदी को लेकर क्या सच हो गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? वित्तीय संकट से हिल गई दुनिया!

Updated on 05-02-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: बुल्गारिया की एक जानी-मानी भविष्यवक्ता और बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने दुनिया भर के शक्तिशाली देशों और मशहूर हस्तियों के बारे में कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, जिसके बाद वे काफी चर्चा में आईं। इस समय फिर से उनकी कुछ भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। ये वो भविष्यवाणियां हैं जो उन्होंने वैश्विक वित्तीय संकट के बारे में की थी।

पहले भी बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में साफ तौर पर कहा था कि दुनिया को बड़े पैमाने पर नकदी की कमी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि सोना, चांदी और तांबा लोगों के लिए महत्वपूर्ण निवेश बन जाएंगे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। बहुत से लोगों ने अपना पैसा सोना, चांदी और तांबे में लगाया है।

क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि दुनिया साल 2026 में एक बड़े कैश क्रैश (cash crash) का सामना करेगी। वेंगा के अनुसार, बैंक के कागजी नोटों का कोई मूल्य नहीं रह जाएगा। ऐसी स्थिति में केवल सोना, चांदी और तांबा ही लोगों के लिए एकमात्र सुरक्षित सहारा होंगे।

सोने-चांदी में आई तेजी

पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था। एमसीएक्स पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1.80 लाख रुपये पर पहुंच गया था। पिछले एक साल में सोने में करीब 70 फीसदी की तेजी आई। वहीं चांदी भी प्रति किलो 4 लाख रुपये को पार कर गई थी। चांदी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 160 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया। बाब वेंगा के मुताबिक सोना-चांदी में इस तेजी के कारण ये दोनों धातुएं निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण बन गईं।

लेकिन बदल गए हालात

सोना-चांदी में तेजी के बाद एक ही दिन में 30 जनवरी को हालात बिल्कुल बदल गए। दोनों धातुओं में बड़ी गिरावट आई। गिरावट का यह सिलसिला करीब 3 दिन चला। इन 3 दिनों में सोना-चांदी की कीमतें बेहताशा गिर गईं। इससे कई लोगों ने अपना वह वर्चुअल सोना और चांदी बेचना शुरू कर दिया जो उन्होंने पहले खरीदा था। दूसरी ओर, कुछ लोग कीमतें गिरने पर सोना खरीद रहे थे और इस समय का फायदा उठाना चाहते थे। यानी बाबा वेंगा ने जिस वित्तीय संकट की बात कही थी, वह साल 2026 के शुरुआत में ही दिखाई दे गया। वहीं डॉलर में भी गिरावट आई, जिससे दुनिया में कुछ आर्थिक संकट जैसे हालात बन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.