क्या दीपक चाहर को मिला है टीम इंडिया में आखिरी मौका? हार्दिक के लिए खरते की घंटी!

Updated on 01-12-2023 01:36 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका दौर के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें दीपक चाहर का नाम भी शामिल है। दीपक को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जोड़ा गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह उनके लिए आखिरी मौका है।

दीपक चाहर एक साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। नई गेंद अंदर और बाहर स्विंग कराने में माहिर दीपक टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य थे, लेकिन खराब फिटनेस ने उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, वह चोट से उबरने के बाद राजस्थान प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखा रहे थे, लेकिन टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही थी।

दीपक को टीम में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। हार्दिक वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण साउथ अफ्रीका दौरे पर वह नहीं जा रहे हैं। ऐसे में दीपक के पास अब बेहतरीन मौका है कि वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीते और टीम में अपनी जगह को पक्का करें।

वहीं अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं तो दीपक के लिए शायद यह फिर आखिरी मौका साबित हो सकता है। क्योंकि हार्दिक टीम इंडिया के लिए फ्यूचर कैप्टन माने जा रहे हैं। हार्दिक अगर फिट होते हैं तो दीपक के लिए ऑलराउंडर के तौर पर जगह नहीं बन पाएगी।

ऐसे में गेंदबाज के तौर भी टीम में उनकी जगह को लेकर संशय है क्योंकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी में दीपक को बेंच पर बैठना होगा। यही कारण है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर यह कहा जा रहा है कि दीपक के लिए आखिरी मौका है और उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.