क्या गौतम गंभीर की घरवापसी हो गई, शाहरुख खान से मिले, तारीफ में कसीदे जड़े, IPL में दोबारा KKR से जुड़ेंगे

Updated on 22-09-2023 01:44 PM
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मुस्कराते हुए इस तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा, 'वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं। आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।❤️ एसआरके बेस्ट हैं।' गंभीर ने इसके साथ लव वाली दो इमोजी भी चिपकाई हुई है।
KKR में लौटेंगे गौती?
एक नजर में यह सामान्य शिष्टाचार भेंट की बात लग सकती है, क्योंकि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के करीब रहे हैं। शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के साथ गंभीर तकरीबन सात साल जुड़े रहे हैं। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने सफलता का शिखर छुआ है और दो बार चैंपियन बनी है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी बेहद दिलचस्प है। ऐसे संकेत हैं कि गंभीर एक बार फिर अगले सीजन से केकेआर का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस संदर्भ में शाहरुख के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है और जल्द औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
मन्नत में हुई मीटिंग
सूत्र बताते हैं शाहरुख के बुलावे पर गंभीर उनसे मिलने मुंबई गए थे। बुधवार की देर रात दोनों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' में तकरीबन दो घंटे बातचीत हुई। साल 2018 में केकेआर छोड़ने के बाद यह पहली बार था कि गंभीर और शाहरुख औपचारिक तौर पर मिले। समझा जाता है कि गंभीर टीम के साथ मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे और पिछले दो सीजन सातवें स्थान पर रही कोलकाता की टीम में नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं। तो क्या गंभीर टीम को पूरा समय दे पाएंगे? सूत्र के मुताबिक संभव है कि आम चुनावों की वजह से आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव हो। ऐसे में गंभीर को टीम के लिए समय निकालने में दिक्कत नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.