कर्नाटक की जीत के बाद क्‍या गांधी परिवार के साये से बाहर आ गए हैं खरगे?

Updated on 22-05-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: अपनी मदमस्त चाल में चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उनके पीछे धीमे-धीमे चलती सोनिया गांधी। कांग्रेस के इन दो नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई कि इसका राजनीतिक विश्लेषण शुरु हो गया है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल इस तस्वीर पर चर्चा होना जरूरी भी है, क्योंकि तस्वीर में आगे चल रहे शख्स की काबिलियत पर ना केवल विरोधियों ने, बल्कि कांग्रेस के अंदर से भी कुछ दिग्गज नेताओं ने शक किया था। मगर कांग्रेस की कर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने विरोधियों को चुप कर दिया है। क्या खरगे कर्नाटक की जीत के बाद गांधी परिवार के साये से बाहर आ गए हैं? राजनीतिक विश्लेषकों के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है।

कठपुतली, रिमोट... क्या-क्या नहीं सुना खरगे ने

24 साल के बाद जब गांधी परिवार से बाहर के दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने तो विरोधियों ने उन पर जमकर हमला बोला था।बीजेपी ने खरगे पर तंज कसते हुए कहा था कि वह एक ‘कठपुतली’ साबित होंगे और गांधी परिवार की ओर से ‘रिमोट’ से नियंत्रित किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सियासी गलियारों में एक बड़ा सवाल उठने लगा था कि गांधी परिवार के साये से मुक्त होकर खरगे मनमाफिक फैसले ले पायेंगे? कांग्रेस के भीतर से भी खरगे के विरोध में आवाज उठने लगी थी। पार्टी के अंदर शशि थरुर की हार को इस तौर पर देखा जा रहा था कि अध्यक्ष चुनाव का फैसला पहले से ही खरगे के पक्ष में था। पार्टी के अंदर और बाहर के दवाब के बीच अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाना खरगे के लिए किसी जंग से कम नहीं था, लेकिन उन्होंने कर्नाटक जीत के बाद अपने मजबूत इरादों से विरोधियों को वाकिफ करा दिया है।

कर्नाटक की जीत के हीरो क्यों हैं खरगे?

कर्नाटक की लगभग 23% आबादी दलित है। प्रदेश की 35% सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव खरगे की वजह से ही बढ़ा और सत्तारूढ़ बीजेपी को भारी शिकस्त मिली। राजनीति जानकारों का कहना है कि कर्नाटक से 9 बार विधायक रह चुके खरगे का इस इलाके में खासा प्रभाव था। हालांकि उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिला, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में आने के बाद वह कांग्रेस के लिए कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बन गए।

क्या 2024 की चुनौती से निपट पाएंगे खरगे?

कर्नाटक जीत के बाद खरगे पर जिम्मेदारी का बोझ और बढ़ गया है। 2024 का लोकसभा चुनाव एक चुनौती बनकर खड़ा है। इस चुनौती से निपटने के लिए खरगे को दक्षिण राज्यों के अलावा पूरे देश के लिए रणनीति बनाने होगी। हालांकि खरगे 2024 को लेकर भी काफी आक्रामक दिखाई दे रहे है। केंद्र सरकार को घेरने का एक भी मौका खरगे नहीं छोड़ते हैं। खरगे पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रहते हैं। अडानी के मसले पर खरगे ने संसद के अंदर और बाहर जमकर विरोध किया था। उधर विपक्षी पार्टियां भी खरगे को पहले से ज्यादा तवज्जो दे रही है। खरगे को विपक्षी पार्टियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई बार देखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.