क्‍या Budget 2023-24 में बढ़ाई गई 80C की लिमिट? इनकम टैक्‍स छूट बढ़ने की खबरों में भूल गए

Updated on 02-02-2023 06:37 PM
नई दिल्‍ली: सेक्‍शन 80सी की लिमिट बढ़ेगी या नहीं? बजट से पहले इसकी खूब चर्चा थी। हालांकि, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्‍स ऐक्ट के इस सेक्‍शन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। इनकम टैक्‍स की नई व्‍यवस्‍था के तहत टैक्‍स छूट की सीमा बढ़ने की खबरों में इस तरफ किसी का ध्‍यान भी नहीं गया। वित्‍त मंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं बोला तो इसका एक मतलब है। जो लोग वित्‍त वर्ष 2023-24 में इनकम टैक्‍स की पुरानी व्‍यवस्‍था में बने रहेंगे वे इसके तहत डिडक्‍शन क्‍लेम कर सकते हैं। इनकम टैक्‍स के इस सेक्‍शन के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये का अधिकतम डिडक्‍शन क्‍लेम किया जा सकता है।
प‍िछली बार कब बढ़ी थी ल‍िम‍िट?
सेक्‍शन 80सी की लिमिट अंतिम बार वित्‍त वर्ष 2014-15 में बढ़ाई गई थी। इसमें तब 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये किया गया था। यह टैक्‍स सेविंग में मदद करता है। इनकम टैक्‍स की पुरानी व्‍यवस्‍था के तहत इस सेक्‍शन के तहत निवेश की गई रकम को क्‍लेम किया जा सकता है। कुछ लोग 80सी के तहत डिडक्‍शन क्‍लेम नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने कम टैक्‍स दरों वाली नई व्‍यवस्‍था शुरू की थी। इसका ऐलान वित्‍त वर्ष 2020-21 में हुआ था। 1 अप्रैल, 2020 से लोगों के विकल्‍प था कि वे पुरानी टैक्‍स व्‍यवस्‍था को चुनकर डिडक्‍शन और एक्‍जेम्‍पशन को क्‍लेम करें। वरना, कम टैक्‍स दर वाली नई व्‍यस्‍था को चुनें। हालांकि, इनकम टैक्‍स की नई व्‍यवस्‍था में डिडक्‍शन और एक्‍जेम्‍पशन का बेनिफिट नहीं लिया जा सकता है।
कुछ खास इंवेस्‍टमेंट प्रोडक्‍ट पर म‍िलता है फायदा
सेक्‍शन 80सी के तहत डिडक्‍शन क्‍लेम करने के लिए कुछ खास इंस्‍ट्रूमेंट में निवेश या खर्च करने की जरूरत होती है। इनका जिक्र इनकम टैक्‍स कानून में है। कर्मचारी प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), इक्विटी लिंक्‍ड सेविंग स्‍कीम (ईएलएसएस), सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट इत्‍यादि उन प्रोडक्‍टों में शामिल हैं जिनमें 80सी के तहत डिडक्‍शन का लाभ मिलता है। इसी तरह बच्‍चों की ट्यूशन फीस, लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी पर खर्च के साथ होम लोन के प्रिंसिपल के रिपेमेंट पर भी यह डिडक्‍शन उपलब्‍ध है।
80सी के तहत अलग-अलग तरह के निवेश प्रोडक्‍टों के फीचर भी अलग-अलग होते हैं। इनके रिटर्न, लिक्विडिटी और रिटर्न पर लगने वाला टैक्‍स अलग-अलग होता है। निवेश करने से पहले इन फीचर्स को देख लेना जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.