इंग्लैंड को रौंदने पर बोले हशमतुल्लाह शाहिदी, यूं ही नहीं जीता अफगानिस्तान, इस कमजोरी पर मारा था हथौड़ा

Updated on 16-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड पर 69 रन की उलटफेर भरी जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रविवार को यहां कहा कि मौजूदा विश्व चैम्पियन पर जीत से आने वाले मैचों में अफगानिस्तान के हौसले बुलंद रहेंगे। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान (28 रन और तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में टीम में शामिल हुए इकराम अलीखिल ने 58 रन का योगदान दिया।

अनुभवी राशिद खान ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट चटकाये। शाहिदी ने मैच के बाद प्रसाराकों से कहा, ‘मैं काफी खुश हूं और मेरे सभी साथी खुश हैं। यह सबसे अच्छी जीत थी। इससे अगले मैच में हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। पूरा देश इस जीत से खुश और गौरवान्वित होगा।’ उन्होंने मैच सलामी जोड़ी (गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच 114 रन की साझेदारी) की साझेदारी की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन्हें काफी श्रेय जाता है। दुर्भाग्यवश, आज फिर हमें लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये। हमें इस बारे में सोचना होगा। हमने अच्छी शुरुआत की और इसका श्रेय गुरबाज को जाता है।’

कप्तान ने इस मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले इकराम की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह पिछले दो साल से हमारे साथ है लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। मुझे और कोच को उस पर विश्वास था और हम वास्तव में उसके प्रयास की सराहना करते हैं।’ मैन आफ द मैच मुजीबुर के हरफनमौला खेल के बारे में शाहिदी ने कहा, ‘हां मुझे लगता है (वह बल्लेबाजी में भी सक्षम है)। श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उसने फिर से टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाये।’

शाहिदी ने कहा कि टीम के बल्लेबाजों को नियमित तौर पर रन बनाने होंगे तभी स्पिनर कारगर होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैच में हमारे स्पिनरों को प्रभावी होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। पूरी दुनिया जानती है कि वे (स्पिन गेंदबाज) कितने अच्छे हैं। आज मुझे उन पर बहुत गर्व है।’ मुजीबुर ने कहा, ‘विश्व कप में यहां आना और चैंपियन टीम को हराना बहुत गर्व का क्षण है। पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि। हम इस मौके के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अद्भुत प्रदर्शन।’

पावरप्ले में नयी गेंद से गेंदबाजी की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘एक स्पिनर के रूप में पावरप्ले में गेंदबाजी करना काफी कठिन है। लेकिन मैं नेट पर काम कर रहा हूं। इस समय गलती की ज्यादा गुंजाइश नहीं होती इसलिए मैंने विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश की है। हम जानते थे कि ओस कुछ भूमिका निभाएगी और इसीलिए मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करना चाहता था।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.