क्या फॉक्सकॉन और वेदांता दोनों को मिल गए नए पार्टनर? अब क्या होगा सेमीकंडक्टर कार्यक्रम का

Updated on 11-07-2023 01:29 PM
नई दिल्ली: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन (Foxconn) की वेदांता (Vedanta) के साथ सेमीकंडक्टर की डील खत्म हो गई है। इस प्रस्तावित सेमीकंडक्टर (Semiconductor) विनिर्माण ज्वाइंट वेंचर (Joint Venture) से अलग होने का ऐलान फॉक्सकॉन ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि दोनों कंपनियों को अपने प्रौद्योगिक साझेदार मिल गए हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन दोनों कंपनियों के पास चिप बनाने का कोई अनुभव नहीं है। उसने यह अपेक्षा की गई थी कि वे इसे एक टेक्नोलॉजी पार्टनर से हासिल करेंगे, लेकिन अब ताइवान की फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ 19.5 अरब डॉलर का महत्वपूर्ण ज्वाइंट वेंचर छोड़ दिया है।

हालांकि इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे भारत के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर फॉक्सकॉन ने एक बयान में कहा है कि इस ज्वाइंट वेंचर को खत्म करने का निर्णय म्यूचुअल था।

क्या होगा सेमीकंडक्टर कार्यक्रम का
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, पीएम मोदी की मेक इन इंडिया नीति और भारत के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के लिए फॉक्सकॉन और वेदांता दोनों प्रतिबद्ध हैं। दोनों के ज्वाइंट वेंचर से हटने से देश के सेमीकंडक्टर (Semiconductor) कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि वेदांता औश्र फॉक्सकॉन ने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्रोडक्टश प्लांट लगाने के लिए सितंबर 2022 में समझौते पर साइन किए थे। दोनों को गुजरात में यह संयंत्र लगाना था।

भारत की स्थिति

सेमीकंडक्टर के मामले में देश की हालत अभी क्रूड ऑयल जैसी है। साल 2025 तक इस मार्केट के 24 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। अगर देश में प्रॉडक्शन नहीं किया गया तो आयात बिल में इतनी राशि की बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर ताइवान की कंपनी और वेदांता का यह प्रोजेक्ट भारत में शुरू हो जाता तो इसकी टेक्नीक भारत में आ जाती। इसका सीधा झटका चीन को लगता। अब देखने वाली बात यह है कि चिप्स बनाने को लेकर अमेरिकी कंपनियों के साथ जो करार हुआ है, वह किस तरह से मूर्त रूप लेता है। हालांकि सरकार की कोशिश है कि इस सेमीकंडक्टर कार्यक्रम को हर हाल में आगे बढ़ाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.