पैसा रखिए तैयार 10 नवंबर को आ रहा एक और IPO

Updated on 05-11-2022 05:51 PM
आईओटी आधारित एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी केंज टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड (KTIL) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 10 नवंबर को खुलेगा। बाजार नियामक सेबी के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम 14 नवंबर को बंद होगा जबकि एंकर निवेशक नौ नवंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

55.85 लाख इक्विटी शेयरों की होगी बिक्री
केंज टेक्नोलॉजी ने निर्गम के तहत जारी किए जाने वाले नए शेयरों की संख्या को 650 करोड़ रुपये से घटाकर 530 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा एक प्रवर्तक एवं एक मौजूदा शेयरधारक 55.85 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी करेंगे। इनमें प्रवर्तक रमेश कुनीकन्नन के पास के 20.84 लाख शेयर भी शामिल होंगे।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?
नए शेयरों की बिक्री से हासिल होने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, मैसूर एवं मानेसर स्थित विनिर्माण संयंत्रों के लिए पूंजी का इंतजाम करने और कार्यशील पूंजी जुटाने में किया जाएगा। केंज टेक्नोलॉजी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर आधारित एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण वाली अग्रणी कंपनी है। इसके देशभर में कुल आठ उत्पादन संयंत्र हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.