भोपाल में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण? महीनों बाद थमाए हजारों रुपये के बिजली बिल

Updated on 23-06-2026 12:49 PM

भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से ज्यादा परेशानी इस बात से है कि दो से तीन माह तक नियमित बिजली बिल नहीं भेजे गए। इसके बाद पूरी अवधि की खपत जोड़कर एक साथ हजारों रुपये का बिल थमा दिया गया। इससे घरेलू बजट पर अचानक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

  • उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हर माह सटीक रीडिंग और समय पर बिल मिलने का भरोसा दिया था, लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं हुआ। पहले कम राशि के बिल जारी किए या फिर लगातार दो-तीन माह तक बिल ही नहीं भेजे। अब एक साथ पूरी राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
  • उपभोक्ताओं ने कहा कि उनकी शिकायत बिजली की कुल खपत को लेकर नहीं है। हम बिलिंग व्यवस्था से परेशान हैं। हर माह नियमित रीडिंग के आधार पर बिल जारी किया जाए, तो भुगतान आसान रहेगा। परिवारों पर अचानक हजारों रुपये का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि नियमित मासिक बिलिंग से सब्सिडी योजनाओं का लाभ भी बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

    एक साथ थमा दिया महीनों का बिल

    • बीडीए कॉलोनी, सलैया स्थित प्यारेलाल खंडेलवाल परिसर के एक उपभोक्ता हेमारानी कटारिया ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल पहले सामान्य रूप से 85 से 200 रुपये के बीच आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद दो माह तक नियमित बिल नहीं मिला। उसके बाद एक साथ कई महीनों की रीडिंग जोड़कर 6 हजार बिल जारी कर दिया गया।

  • ई-8, भरत नगर निवासी राकेश दीक्षित को दो महीने तक बिजली कंपनी से कोई बिल नहीं मिला। बाद में उन्हें सीधे 16,137 रुपये का बिल भेज दिया गया। इस तरह की शिकायत शहर में कई उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई है।

    उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निपटारा

    कई बार मीटर लगाने वाली एजेंसी स्मार्ट मीटर लगा देती हैं, लेकिन उसका डेटा अपलोड नहीं करती। जिस कारण इस तरह की दिक्कत हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसी पर कारवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के शिकायतों का भी निपटारा जल्द से जल्द किया जाएगा।

  • प्रदीप सिंह चौहान, जीएम, बिजली कंपनी भोपाल



  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
     18 September 2026
    रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
     18 September 2026
    चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
     18 September 2026
    पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
     18 September 2026
    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
     18 September 2026
    किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
     17 September 2026
    गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
     17 September 2026
    शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
     17 September 2026
    ​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
    Advt.