मकान खरीदने के लिए लेना है होम लोन! ऐसा करेंगे तो कोई बैंक मना नहीं करेगा लोन देने से

Updated on 12-03-2024 12:45 PM
कोई व्यक्ति कभी भी मकान खरीदता या बनवाता है, उस समय उनके हिसाब से प्रॉपर्टी प्राइस बूते से बाहर की होती है। अभी भी संपत्ति की दरें लगभग आसमान छू रही हैं। ऐसे में, होम लोन लेकर मकान खरीदना या बनवाना हमेशा फायदेमंद होता है। इस पर इंटरेस्ट रेट तो कम होता ही है, इनकम टैक्स में छूट मिलती है और सरकार से सब्सिडी भी मिलती है। लेकिन होम लोन की पात्रता या एलिजिबिलिटी हर किसी की नहीं होती। पीरामल फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर जयराम श्रीधरन हमें बता रहे हैं, वे पांच तरीके, जिस पर अमल करके आप होम लोन हासिल करने की पात्रता बढ़ा सकते हैं।

अच्छा रखें क्रेडिट स्कोर

चाहे होम लोन की बात हो या किसी भी अन्य लोन की, सबसे पहले बैंक या एनबीएफसी सामने वाले का क्रेडिट स्कोर जांचता है। किसी भी लोन लेने वाले के लोन अप्रूवल में क्रेडिट स्कोर बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। साफ तरीके से कहें तो आपका क्रेडिट स्कोर यह दिखाता है कि आप अपना लोन चुकाने के लिहाज़ से कितने भरोसेमंद हैं। अच्छा स्कोर अक्सर साख का पर्याय होता है, और यह एक ऐसी चीज है जिस पर ऋणदाता विशेष ध्यान देते हैं। आप समय पर अपने विभिन्न किस्म के बिल और मौजूदा ऋण का समय पर भुगतान कर अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रख सकते हैं।

लंबी अवधि के लिए लें लोन

आप लोन की जो अवधि चुनते हैं, उसका आपके होम लोन के कई फैक्टर्स पर असर हो सकता है। दीर्घकालिक लोन की अवधि चुनने पर सबसे अधिक संभावना यह होती है कि आपकी ईएमआई कम होगी, और इससे होम लोन के लिए आपकी पात्रता बढ़ेगी। हालांकि लोन रिपेमेंट की लंबी अवधि चुनने पर आपको ब्याज भी ज्यादा चुकाना होगा। सीधे-सीधे कहें तो आपको पता होना चाहिए कि दीर्घकालिक ऋण अवधि चुनने पर, आपके ऋण पर भुगतान की जाने वाली कुल ब्याज राशि भी बढ़ जाएगी।

अपना डाउन पेमेंट बढ़ाएं

यदि ज़्यादा डाउन पेमेंट करना संभव हो तो ऐसा करें। क्योंकि यह फायदेमंद होता है। आमतौर पर सलाह दी जाती है कि आपका डाउन पेमेंट संपत्ति के कुल खरीद मूल्य का 10 से 20 प्रतिशत होना चाहिए। अक्सर, ऋणदाता डाउन पेमेंट को तरजीह देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे ऋण की राशि कम हो सकती है और साथ ही ऋण पर चूक की संभावना भी कम होती है।

आपकी आमदनी भी जरूरी फैक्टर

यह कहने की जरूरत नहीं है कि वित्तीय संस्थान उन उधारकर्ताओं को पसंद करते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड, रोज़गार के लिहाज़ से स्थिर हो। इसके अलावा, ज़्यादा आय वाले लोग भी होम लोन के लिए पात्र अपेक्षाकृत अधिक होते हैं, क्योंकि ज़्यादा आय से उनकी बेहतर भुगतान क्षमता ज़ाहिर होती है। अपनी मौजूदा आय का आकलन करें और देखें कि यह आपकी पात्रता में मदद करती है या नहीं। यदि आपकी आय इसके अनुकूल नहीं लगती है, तो आप ज़्यादा वेतन वाली नौकरी पाने का प्रयास कर सकते हैं, या फ्रीलांस काम करने का विकल्प चुन सकते हैं। साइड बिज़नेस शुरू करना भी एक अन्य विकल्प है।

को-बोरोअर बनाएं

होम लोन लेते समय अपनी पात्रता बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है, को-बोरोअर या सह-आवेदक को जोड़ना। ज़्यादातर मामलों में, परिवार का कमाऊ सदस्य जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो वह लोन के लिए अच्छा उम्मीदवार हो सकता है। सह-आवेदक के साथ मिलकर, आप अधिक ऋण राशि के लिए पात्र हो सकते हैं। अक्सर, सह-आवेदक आमतौर पर जीवनसाथी होता है, लेकिन विकल्प के तौर पर माता-पिता और भाई-बहन भी को-बोरोअर बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.