आपको मिला या नहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर इस तरह करें चेक

Updated on 19-07-2023 01:41 PM
नई दिल्ली : अगर आपने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ (Utkarsh Small Finance Bank IPO) में पैसा लगाया है, तो आपको आज पता लग जाएगा कि शेयर मिला या नहीं। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी बुधवार को फाइनल हो गया है। जिन लोगों का बैंक के आईपीओ में पैसा लगा है, वे बीएसई और एनएसई की वेबसाइट अथवा आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस (Allotment Status) चेक कर सकते हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर बीएसई और एनएसई पर 24 जुलाई को लिस्ट होंगे।

111 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों से बंपर सपोर्ट मिला था। यह आईपीओ 111 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एक्सपर्ट इस आईपीओ की धमाकेधार लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं। बैंक का आईपीओ 12 से 14 जुलाई के बीच आया था। इसका प्राइस बैंड 23-25 रुपए/शेयर रखा गया था। इसमें लॉट साइज 600 शेयरों का था। निवेशकों ने न्यूनतम निवेश 15000 रुपए किये। 24 जुलाई को शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। वाराणसी बेस्ड यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 2016 में शुरू हुआ था।

एनएसई की वेबसाइट से इस तरह चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1. NSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nseindia.com/ पर जाएं।
स्टेप 2. अगले पेज पर ‘equity’ का विकल्प दिखेगा। इसे सेलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन में ‘Utkarsh Small Finance Bank IPO’ को चुनें।
स्टेप 3. पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और PAN कार्ड नंबर भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 4. 'I am not a robot' को वेरिफाई करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5. अब Utkarsh Small Finance Bank IPO शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस ओपन हो जाएगा। यहां आपको पता चलेगा कि IPO में आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं।

रजिस्ट्रार पोर्टल पर इस तरह देखें अलॉटमेंट स्टेटस


स्टेप 1. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का रजिस्ट्रार केफिनटेक है। आप इस लिंक पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं- https://ris.kfintech.com/ipostatus/
स्टेप 2. यहां आपको 5 लिंक दिखाई देंगे जहां से आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
स्टेप 3. 5 में से किसी एक लिंक को खोलने के बाद आप आईपीओ में ड्रॉपडाउन मेनू से उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को चुनें।
स्टेप 4. अब आप अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट और पैन में से एक विकल्प चुन सकते हैं।
स्टेप 5. अगर आपने एप्लीकेशन नंबर चुना है, तो इसे दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 6. यदि आपने डीमैट खाता चुना है, तो अपने खाते का विवरण दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 7. अब स्क्रीन पर आपको अपना अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.