ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं... 'पठान' देखने फैमिली संग बांग्‍लादेश से इंडिया आ गया जबरा फैन

Updated on 04-02-2023 06:47 PM
शाहरुख खान की वापसी ने सिनेमाघरों में तूफान ला दिया है। उनकी कमबैक फिल्‍म 'पठान' को लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। एक तरफ जहां यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है, वहीं 'किंग खान' के फैंस के बीच जश्‍न का माहौल है। शाहरुख खान की देश ही नहीं, बल्‍क‍ि दुनियाभर में जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है और यही कारण है कि 'पठान' ने रिलीज के 10 दिनों में ही करीब 725 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन कर लिया है। इस बीच शाहरुख खान के एक जबरा फैन को लेकर भी खबर आई है, जिनके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। बांग्‍लादेश के इस फैन ने 'पठान' के लिए दीवानगी की हद पार कर दी। वह फिल्‍म देखने के लिए 130 किलोमीटर दूर पहुंच गया, वो भी इसलिए कि यह फिल्‍म बांग्‍लादेश में रिलीज नहीं हुई है।
'Pathaan' को विदेशों में 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है। किन्‍हीं कारणों से यह फिल्‍म बांग्‍लादेश में रिलीज नहीं हुई है। लेकिन Shah Rukh Khan के फैंस के बीच उनकी दीवानगी ऐसी है कि वह जैसे-तैसे फिल्‍म देखने पर तुले हुए हैं। ऐसा ही एक फैन 'पठान' देखने के लिए अपने पूरे पर‍िवार के साथ बांग्‍लादेश के ढाका शहर से हिंदुस्‍तान के त्र‍िपुरा पहुंच गया। वह भी सिर्फ सिनेमाघर में 'पठान' देखने के लिए। अगरतला में सिनेमाघर के मालिक सतदीप साहा ने इसकी जानकारी दी है।
सतदीप साहा ने ट्विटर पर लिखा, 'यह बहुत ही दिलचस्‍प है। लोग बांग्‍लादेश से पूरे परिवार के साथ पठान देखने के लिए इंडिया आ रहे हैं।' सतदीप ने दर्शकों का धन्‍यवाद किया है, जिनकी वजह से सिनेमाघरों में एक बार फिर जान आई है। वह लिखते हैं, 'रुपसी सिनेमा, अगरतला आने के लिए आपका शुक्रिया।'

10 दिनों में 'पठान' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कमाए 379 करोड़

यकीनन ऐसी दीवानगी बहुत कम देखने को मिलती है। 'पठान' ने शुक्रवार तक 10 दिनों में जहां देश में हिंदी वर्जन से 363.05 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है, तेलुगू और तमिल मिलाकर फिल्‍म का कुल नेट कलेक्‍शन देश में 379.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.