हेजलवुड ने डाले तीन मेडन, 20 गेंद पर वॉर्नर की फिफ्टी, वार्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई क्लास

Updated on 29-05-2024 02:18 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैचों की शुरुआत हो गई है। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला वार्मअप मैच खेलने उतरी। टूर्नामेंट के इस छठे वॉर्मअप मैच में मिचेल शर्मा की टीम के सामने नामीबिया की चुनौती थी। 2021 की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में दिखा दिया की क्यों उसे इस बार प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया वनडे और टेस्ट में अभी वर्ल्ड चैंपियन है। नामीबिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत मिली।

लय में दिखे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल में नहीं खेलने वाले जोश हेडलवुड ने दूसरी ही गेंद पर ओपनर माइकल वान लिंगन को आउट कर दिया। उन्होंने ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने अपने स्पेल के पहले तीन ओवर मेडन डाले और इसमें दो विकेट लिए। हेजलवुड का स्पेल खत्म होने के बाद एडम जम्पा आ गए। उन्होंने भी बल्लेबाजों को बांधकर रखा। 20 ओवर में नामीबिया की टीम 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी।पार्ट टाइम स्पिनर टिम डेविड को 4 ओवर में 39 रन पड़े। हेजलवुड ने 4 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए। जम्पा ने चार ओवर में 3 विकेट झटके। नामीबिया की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज जान ग्रीन ने 30 गेंदों पर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

10 ओवर में चेज कर लिया टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के सलमी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। पावरप्ले के बाद ही टीम का स्कोर 61 रन हो गया था। मिचेल मार्श 14 गेंद पर 18 जबकि जोश इंग्लिश 4 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने 16 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का लगाकर 23 रन बनाए। वही वॉर्नर ने अटैक जारी रखा। 10वें ओवर में छक्का मारकर उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। फिर अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। उनके बल्ले से 21 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन निकले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.