हेजलवुड सीरीज से बाहर हो सकते हैं:काफ इंजरी की शिकायत; भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में केवल 6 ओवर ही फेंक सके

Updated on 17-12-2024 03:57 PM

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। वे तीसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए। हेजलवुड को काफ इंजरी हुई है।

उन्हें भारत के खिलाफ चौथे दिन वार्मअप के दौरान दाएं काफ (पिंडली) में चोट लग गई। हेजलवुड चौथे दिन ब्रिस्बेन टेस्ट में केवल एक ओवर ही फेंक सके और मैदान से बाहर चले गए।

उसके बाद उन्हें स्कैन के लिए जाना पड़ा। स्कैन से पुष्टि हुई कि उनके दाएं पिंडली में खिंचाव है। ऐसे में उनके सीरीज के बाकी मैचों से बाहर होने की संभावना है।

चोट से ही वापसी कर रहे थे हेजलवुड 

33 साल के हेजलवुड ब्रिस्बेन टेस्ट में चोट से रिकवर करने के बाद वापसी कर रहे थे। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के बाद साइड स्ट्रेन के चलते दूसरे टेस्ट से जोश हेजलवुड बाहर हो गए थे। उनकी जगह एडिलेड टेस्ट में स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया था। जैसे ही ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए हेजलवुड फिट हुए, बौलेंड प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

एक-एक की बराबरी पर सीरीज 

5 मैचों की टेस्ट सीरीज एक-एक की बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। फिर ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट को 10 विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.