एचडीएफसी बैंक मर्जर से इन ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर, देखने को मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव

Updated on 29-06-2023 08:05 PM
नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) और एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC) का विलय (Merger) होने जा रहा है। इस विलय से कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। ये दोनों ही कंपनियां एचडीएफसी ग्रुप की हैं। हालांकि इसका सीधा असर एचडीएफसी के ग्राहकों पर देखने को मिल सकता है। एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए कोई बड़े बदलाव नहीं होने वाले हैं। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने खुद इसकी जानकारी दी। 1 जुलाई से ये विलय प्रभावी हो जाएगा। 30 जून को एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के बोर्ड की बैठक होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जिन्होंने लोन लिया है उनपर इसका असर देखने को मिल सकता है। इस विलय से ये 5 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

1- होम लोन के नए नियम

बता दें कि बैंकों के और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के लिए होम लोन के नियमों में अंतर होता है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, बैंकों के सारे लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट के बेस पर तय होते हैं। वहीं गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड पर भी यह नियम लागू होगा। ऐसे में अगर ब्याज दर कम होती है तो एचडीएफसी के मौजूदा ग्राहकों को इसका फायदा मिल सकता है।


2- FD की ब्याज दरें

अगर आपने एचडीएफसी में एफडी में निवेश किया है तो इसकी ब्याज दरों में अंतर आ सकता है। इसकी वजह दोनों की ब्याज दरों में अंतर है। एचडीएफसी बैंक में एफडी पर ब्याज दरें एचडीएफसी हाउसिंग फाइनेंस की तुलना में कम हैं।

3- मिलेगा बीमा

एचडीएफसी लिमिटेड के कस्टमर को अपनी एफडी पर जमा पैसा वापस लेने या निर्धारित ब्याज दर पर जमा धरनाशि को एचडीएफसी बैंक के साथ नवीनीकृत करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। ऐसा करने से अपना पैसा ज्यादा सुरक्षित होगा। क्रेडिट गारंटी निगम और जमा बीमा के तहत 5 लाख रुपये तक का अधिकतम बीमा किया जाएगा।

4- मिलेंगे शेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जुलाई को एचडीएफसी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज से हट जाएंगे और इसके शेयरों की ट्रेडिंग एचडीएफसी बैंक के शेयर के रूप में होगी। अगर किसी शेयरधारक के पास एचडीएफसी लिमिटेड के 25 शेयर हैं तो एसे एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

5- कम नहीं होगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को यह आश्सासन दिया गया है कि जसकी उम्र 60 साल से कम है उसे बैंक में शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में किसी तरह की कटौतरी नहीं होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.