'रोज दिन यही पूछता है, एक्केगो सवाल आता है', अर्से बाद एयरपोर्ट पर लालू यादव जब हो गए फिर से गरम

Updated on 18-12-2023 01:29 PM
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव इंडी गठबंधन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने ये कहा कि 'इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे।' राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव भी साथ में ही दिल्ली गए हैं। लालू ने तो बहुत कुछ कहा लेकिन पत्रकारों के सवालों का तेजस्वी यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं, आपको वो वीडियो याद होगा जब एक पत्रकार पर भड़क कर लालू यादव ने कहा था कि 'दे देंगे दू मुक्का, नाच के गिर जाओगे... भाक्क'। वैसा तो नहीं लेकिन कुछ इसी अंदाज में लालू यादव एक बार फिर दिखे।

रोज यही सवाल पूछते हो- लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले यह बात कहा कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच एक पत्रकार ने पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक सवाल पूछ दिया। लालू को शायद ये सवाल बेतुका लगा और इसके बाद वो भड़क गए। दरअसल सवाल ये था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी। इस पर लालू बिफर गए और पत्रकार को झिड़क दिया। उन्होंने कहा कि 'रोज एक्केगो (एक ही) सवाल पूछते हो। आपको सिर्फ यही सवाल आता है क्या?' नीचे देखिए वो वीडियो...

जब अर्से बाद गरम दिखे लालू

पत्रकारों के बीच से पूछे गए एक सवाल पर लालू प्रसाद यादव का ये भड़कना कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद लालू क्लास लगाने के मूड में आ गए। उन्होंने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने कह दिया की अगली बार वही आएंगे! यह कोई सवाल होता है? आपको एक ही सवाल आता है? रोज यही सवाल पूछते हैं।' लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज में कहा कि 'फलाना बोल रहा है कि आएंगे… तो आओ! यही सवाल होता है क्या? इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'हम लोग बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इन लोगों (बीजेपी) को हटाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.