वो मर गया लेकिन उसके मोबाइल ने पहुंचा दिया मर्डर करने वाले तक, दरभंगा का हैरान कर देने वाला कांड

Updated on 25-08-2023 01:25 PM
दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के कंसी गांव मे एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पूनाराम (36 वर्ष) के रूप में की गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर स्थानीय सिमरी थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को डीएमसीएच भेज दिया। जांच के दौरान परिजनों की निशानदेही के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए एक युवक शंकर पासवान के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

आरोपी के पास मिला मृतक का मोबाइल फोन

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक पूनाराम कल शाम से ही गायब था। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रात को कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने शंकर पासवान के घर से कुछ दूर आगे एक ऑटो रिक्शा में उसके शव को पड़ा देखा। फिर परिवार वालों को ग्रामीणों ने खबर दी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सिमरी थाना को खबर भिजवाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी।

गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर पूनाराम की गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया हैं। सिमरी थाना की पुलिस ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए गांव के तीन युवकों शंकर पासवान, रोहित यादव और गौरी यादव को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शंकर पासवान के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिवार वालों के बताए जाने के आधार पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.