ये मुझे फेयरवेल देने आए थे... मुस्कुराते हुए एक और इशारा कर गए माही, कभी भी ले सकते हैं संन्यास

Updated on 24-04-2023 08:19 PM
कोलकाता: 'ईडन गार्डंस की भीड़ का बहुत-बहुत शुक्रिया। ये सारे मुझे फेयरवेल देने आए थे।'... ये शब्द थे महेंद्र सिंह धोनी के जो उन्होंने आईपीएल के 16वें सीजन में बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स पर जीत के बाद कहे। कोलकाता का यह ऐतिहासिक मैदान अपनी लोकल टीम केकेआर के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी की वजह से भी खचाखच भरा हुआ था। मैच में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए इस ग्राउंड पर टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर यानी 235 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन पर ही सिमट गई और जीत से 49 रन दूर रह गई।

मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पहुंचे फैंस अवॉर्ड सेरेमनी में धोनी की आवाज सुनने के लिए देर रात तक डटे रहे। माही ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और इशारों ही इशारों में बता दिया कि अब बतौर खिलाड़ी वह इस मैदान पर शायद अगला मैच नहीं खेले यानी उनका आईपीएल संन्यास जल्द ही आने वाला है। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘हां, तेज गेंदबाज और स्पिनर अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं। हमने हमेशा विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और अगर आप उनके बल्लेबाजी क्रम को देखें, तो उनके पास निचले क्रम में बड़े हिटर हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।’

बेन स्टोक्स और दीपक चाहर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के इंजर्ड होने पर वह कहते हैं, 'मैं इसे सरल रखता हूं। जो भी चोटिल हो, वह कुछ नहीं कर सकता। मैं देखता हूं कि कौन बेहतर तरीके से तैयार दिखता है और मैं देखता हूं कि कौन मौका पा सकता है और उसे प्रेरित कर सकता है। मुझे आशा है कि यह जारी रहेगा।'

नाइटराइडर्स के कप्तान नितीश राणा से स्वीकार किया कि अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के कारण इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं था। राणा ने कहा, ‘हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमने पावरप्ले में काफी कम रन बनाए और पावरप्ले में इतने कम रन बनाने के बाद इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होता। अजिंक्य (रहाणे) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली।’

राणा ने कहा कि उनकी टीम अपनी गलतियां से सबक नहीं ले रही है और लगातार गलतियां दोहरा रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम अपनी गलतियां से सीख नहीं रही है। हम इतने बड़े टूर्नामेंट में इतनी बड़ी टीमों के खिलाफ लगाता गलतियों को दोहरा रहे हैं जो परेशानी का सबब है। हम टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर रहे हैं। यह पचा पाना मुश्किल है कि इस पिच पर 235 रन बन गए।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.