वे बहुत क्यूट लग रहे हैं... रतन टाटा की इस फोटो पर इंस्टा यूजर्स ने उछाले दिल, कर डाली भारत रत्न की मांग

Updated on 11-05-2023 07:30 PM
नई दिल्ली : इन दिनों बिजनसमैन की फूड के साथ फोटोज खूब सामने आ रही हैं। एपल सीईओ टिम कुक (Tim Cook) की माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव खाते हुए फोटो हाल ही में खूब वायरल हुई थी। इसके बाद पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) और माधुरी के पति श्रीराम नेने की फोटो सामने आई। वे भी वड़ा पाव खा रहे थे। अब दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की ऑथर और एक्टर सुहेल सेठ (Suhel Seth) के साथ फोटो सामने आई है। दोनों ही डिनर टेबल पर खाना खा रहे हैं और सामने काफी सारा फूड रखा हुआ है। सेठ ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इंस्टाग्राम यूजर इस फोटो की काफी तारीफ कर रहे हैं और इस फोटो को क्यूट बता रहे हैं।

लोगों ने कहा क्यूट लग रहे हैं रतन टाटा

सुहेल ने इस फोटो के साथ लिखा, 'जब आप किसी दिग्गज व्यक्ति के साथ होते हैं तो विचार-विमर्श के लिए हमेशा बहुत सारा फूड होता है। शिष्टता और अनुग्रह का प्रतीक।' इस फोटो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किये हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वे बहुत क्यूट लग रहे हैं। वे हमारी प्रेरणा और गौरव हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वे अपने 80 के दशक में हैं, लेकिन अब भी वे 10 साल छोटे दिख रहे हैं। उन्हें जीते जी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।'

ढलती उम्र देखकर टूट जाता है दिल

एक यूजर जतिन खुराना ने लिखा, 'यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि रतन टाटा सर की उम्र अब ढल रही है।' एक यूजर सुमन शर्मा ने सुहेल सेठ के लिए कहा, 'शायद आप इस ग्रह पर सबसे लकी व्यक्ति हैं, जिन्हें उस व्यक्ति के साथ भोजन करने का अवसर मिला, जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार और रेस्पेक्ट करती हूं।' इसी तरह और भी कई कमेंट्स इस पोस्ट पर आए हैं, जिनमें यूजर्स का टाटा के लिए प्यार साफ दिख रहा है।

86 साल के हो चुके हैं रतन टाटा

रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। इनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे भारत के टॉप दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। वे टाटा संस के पूर्व चेयरमैन हैं। रतन टाटा साल 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इसके अलावा अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन रहे। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इससे पहले साल 2000 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। रतन टाटा को भारत रत्न (Ratan Tata Bharat Ratna) देने की मांग समय-समय पर उठती रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.