वो तो चीनी राजदूत से क्लास ले रहे हैं... राहुल गांधी पर जयशंकर का तंज, पीछे की कहानी समझ‍िए

Updated on 08-05-2023 06:33 PM
मैसूर/नई दिल्‍ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। एक इवेंट में उन्होंने डोकलाम संकट के दौरान भारत में चीन के राजदूत के साथ राहुल की मुलाकात का जिक्र किया। जयशंकर ने कहा, ‘उन्होंने (राहुल ने) उस दौरान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत ने चीन के हाथों नया क्षेत्र गंवा दिया। मैं जानता हूं कि राजनीति में सब कुछ राजनीतिक होता है। मैं इसे स्वीकार करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम कम से कम इस तरह से व्यवहार करें कि विदेश में अपनी (भारत की) सामूहिक स्थिति को कमजोर न करें, जो हमने चीन के मामले में पिछले तीन वर्षों में देखा है।’कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि मैं राहुल से चीन पर क्लास लेने की सोच रहा था, लेकिन मुझे पता चला कि वह खुद ही चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे हैं।


विदेश मंत्री ने कहा कि 'चीन से लगी सीमा को लेकर चीजें गलत संदर्भ में पेश की जाती हैं, जैसे जानकारी आई कि चीन पैंगोंग त्सो पर ब्रिज बना रहा है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उस इलाके में बना रहा है जो 1962 या उससे पहले ही उसने अपने कब्जे में ले लिया। इसी तरह कई मॉडल विलेज बनाए जाने की खबर आई। ये भी वे इलाके हैं, जिस पर 1962 या उससे पहले से ही उसका कब्जा है।'

विदेश मंत्री ने बताया, भरोसे लायक क्यों नहीं पाकिस्तान

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ भारत के खराब रिश्तों का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि पाकिस्तान के साथ दुश्मनी भारत के फायदे में नहीं है। यह कोई चाहता भी नहीं है। लेकिन, पड़ोसी आपके शहर पर हमला करेगा तो रिश्ते कैसे सामान्‍य रह सकते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं लक्ष्मण रेखा तो खींचनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न केवल आतंक की फैक्ट्री चलाता है, बल्कि इस पर अपना अधिकार भी समझता है। वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नियमों का भी पालन नहीं करता है। उन्होंने दक्षेस देशों के संगठन SAARC का जिक्र कर कहा कि ऐसे संगठन में पाकिस्तान कैसे हो सकता है जो आतंकवाद का समर्थन कर आपसी कनेक्टिविटी को बाधित करता हो।
पड़ोसी आपके शहर में हमला करेगा तो रिश्ते सामान्य कैसे रहें?
जयशंकर ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को भी घेरा। जयशंकर ने कहा कि बिलावल भुट्टो को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता भेजा गया था, इससे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू में एससीओ के विषय को छोड़कर हर मुद्दे पर बयान दिया। यह सही नहीं था। एससीओ बैठक के कमरे के बाहर बिलावल ने भारत की राजनीति से लेकर कश्मीर और G20 से लेकर BBC डॉक्‍यूमेंट्री तक हर मुद्दे पर बयान दिया, यह सही नहीं था। जयशंकर ने कहा कि मेहमान अच्छा हो तो मैं अच्छा मेजबान हूं।

जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रमोटर, प्रोटेक्टर और आतंक की इंडस्‍ट्री का प्रवक्ता करार दिया था। साथ ही, कहा था- आतंकवाद पर चर्चा करने के लिए आतंकवाद के पीड़ित साजिशकर्ताओं के साथ नहीं बैठ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.