ये बेस्ट कीपर है... संजू सैमसन के लिए शशि थरूर ने खोला मोर्चा, क्या मिलेगी टी20 विश्व कप टीम में जगह

Updated on 25-04-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में संजू की कप्तानी में राजस्थान की टीम टॉप पर चल रही है। आईपीएल का लगभग आधा सीजन बीत गया है। प्लेऑफ के लिए तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। इन सबके बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इसी साल टी20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा जोर-शोर से शुरू है। इस चर्चा में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी कूद पड़े हैं।

शशि थरूर ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन की जगह के लिए वकालत की है। थरूर का मानना है कि संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए सबसे बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में विकल्प होना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब शशि थरूर ने संजू सैमसन की वकालत की है। इससे पहले भी उन्होंने टीम इंडिया ने उनकी जगह को लेकर मांग उठा चुके हैं।
संजू के साथ हो रहा है गलत
शशि थरूर का मानना है कि संजू सैमसन को टीम इंडिया में पर्याप्त मौका नहीं मिला है। यही कारण है कि वह अपनी क्षमता को कभी भी ठीक से प्रदर्शित नहीं कर पाए हैं। सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी संजू सैमसन के लिए कहा है कि वह टी20 विश्व कप के लिए सबसे सही विकल्प हैं।

बता दें कि आईपीएल 2024 में संजू सैमसन अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह ना सिर्फ लगातार रन बना रहे हैं बल्कि टीम को जीत भी दिला रहे हैं। इस सीजन में संजू अब तक 8 मैचों में 314 रन बना चुके हैं।
पंत और कार्तिक भी हैं रेस में

टी20 विश्व कप के लिए सिर्फ संजू सैमसन ही नहीं, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक भी रेस में हैं। पंत भी चोट से वापसी के बाद बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वहीं अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं दिनेश कार्तिक ने भी फिनिशर के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.